Loading ...
बिलासपुरमनोरंजन

सावन के रंग में रंगी सिम्स की नर्सिंग स्टाफ, गीत-संगीत और प्रतियोगिताओं के साथ मनाया उत्सव

बिलासपुर। सावन के पावन माह में सिम्स की नर्सिंग सिस्टरों ने बुधवार को शहर के एक निजी होटल में उत्साहपूर्वक सावन उत्सव का आयोजन किया। इस रंगारंग कार्यक्रम में नर्सिंग स्टाफ ने पारंपरिक परिधानों में सजधज कर उत्सव को मनाया और एक-दूसरे को सावन उत्सव की शुभकामनाएं एवं बधाइयां दीं।

कार्यक्रम की शुरुआत गीत-संगीत से हुई, जहां नर्सिंग स्टाफ ने सुर और ताल के संग सुंदर प्रस्तुतियाँ दीं। इसके बाद शुरू हुआ डांस सेगमेंट, जिसमें प्रतिभागियों ने सावन के पारंपरिक गीतों पर नृत्य कर समां बांध दिया।


सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, इस अवसर पर विभिन्न रोचक गेम्स का भी आयोजन किया गया। खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया,वही सावन सुंदरी का खिताब “सनिम” और “संजू” को मिला। जिससे प्रतियोगियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस उत्सव में स्वर्णलता यादव, देबाश्री साव, पुष्पलता शर्मा, मेनका गोपाल, शनीम डहरिया, राजेश्वरी चंद्राकर,रुक्मणि दीवान, मैत्री शर्मा, प्रमिला केवर्त,पपिहा शाहा,संध्या,ज्योति राय, भारती खरे, कंचन, गंगा पटेल, संजू चौधरी, मंजू लता कुर्रे,माधुरी यादव,शशि कुशवाहा आदि सहित बड़ी संख्या में नर्सिंग स्टाफ की उपस्थिति रही। सभी ने एक साथ मिलकर भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य केवल उत्सव मनाना नहीं बल्कि नर्सिंग स्टाफ के बीच आपसी सहयोग और सामूहिक ऊर्जा को और सशक्त करना था।

वीडियो