
बिलासपुर। राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता की तैयारी के मद्देनजर जिला बैडमिंटन संघ द्वारा जिला स्तरीय अंडर-11 एवं अंडर-13 बालक-बालिका वर्ग की स्पर्धा रविवार को रेड डायमंड स्पोर्ट्स सेंटर में आयोजित की गई।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के प्रतिभागियों ने रोमांचक मुकाबले खेले।
अंडर-11 बालक वर्ग में शारव यादव ने चैंपियनशिप जीती।
अंडर-11 बालिका वर्ग में रुबानी पटिया विजेता बनीं।
अंडर-13 बालक वर्ग में आरुष गुरबाणी ने खिताब अपने नाम किया।
अंडर-13 बालिका वर्ग में सुप्रिया बोर्घन ने बाजी मारी।
जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अरविंद गोयल, सचिव डॉ. एम.एल. चंद्राकर, उपाध्यक्ष मनीष उभरानी एवं संघ के अन्य सदस्यों की मौजूदगी में प्रतियोगिता संपन्न हुई।
गौरतलब है कि 3 से 7 सितंबर तक राज्य स्तरीय बैडमिंटन स्पर्धा का आयोजन रेड डायमंड स्पोर्ट्स सेंटर, बिलासपुर में होगा, जिसकी मेजबानी जिला बैडमिंटन संघ को प्राप्त हुई है।