Loading ...
बिलासपुरशिक्षा

सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, बिलासपुर को ब्रिटिश काउंसिल से “International School Award RIDS 2024” मिला

बिलासपुर। सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, व्यापार विहार, बिलासपुर ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय को ब्रिटिश काउंसिल द्वारा वर्ष 2024 का प्रतिष्ठित International School Award RIDS (Recognition of International Dimension in Schools) प्रदान किया गया है।

यह सम्मान विद्यालय के अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण, वैश्विक सहयोग और विद्यार्थियों में बहुआयामी कौशल विकास को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

यह पुरस्कार समारोह 25 अगस्त 2025 को होटल ले मेरिडियन, नई दिल्ली में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में ब्रिटिश काउंसिल के प्रबंध निदेशक  डनकन विल्सन, CBSE के प्रशिक्षण एवं कौशल शिक्षा निदेशक डॉ. बिस्वजीत साहा, RIDS प्रबंधन सदस्य, देशभर के प्राचार्य, शिक्षाविद् एवं 86 विद्यालयों के समन्वयक उपस्थित रहे।

सेंट जेवियर्स ने पूरे शैक्षणिक वर्ष के दौरान सात अंतरराष्ट्रीय गतिविधियाँ सफलतापूर्वक संपन्न कीं, जिनमें मिस्र और युगांडा के विद्यालयों के साथ तीन सहयोगात्मक प्रोजेक्ट शामिल थे। इन गतिविधियों ने विद्यार्थियों को अंतर-सांस्कृतिक आदान-प्रदान और वैश्विक समझ का अवसर प्रदान किया।

विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया। चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक डॉ. जी.एस. पटनायक, प्राचार्य जे.एस. हुंडल और सीईओ डॉ. बी.बी. महता ने समन्वयकों आदित्य प्रसाद कटारे एवं सुश्री ऋचा दुआ सहित संपूर्ण टीम को लगातार दूसरी बार इस सफलता पर बधाई दी।

साथ ही, निदेशक सुश्री लेखाश्री पटनायक, सीएफओ डॉ. पी.वी. मिस्री, शैक्षणिक समन्वयक सुश्री सुप्रिया ए.पी., उप-प्राचार्या सुश्री रंजना बहादुर और प्रधान अध्यापिका सुश्री ए. ललिता ने भी टीम के प्रयासों की सराहना की।

विद्यालय लौटने पर प्राचार्य, शिक्षक, छात्र-छात्राओं ने हेड बॉय और हेड गर्ल के नेतृत्व में समन्वयकों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

यह सम्मान दर्शाता है कि सेंट जेवियर्स हाई स्कूल विद्यार्थियों को एक वैश्विक दृष्टिकोण वाली शिक्षा प्रदान करते हुए उन्हें आपस में जुड़े हुए विश्व के लिए तैयार कर रहा है।