Loading ...
बिलासपुरराजनीति

वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान में बिलासपुर में दिखी युवा कांग्रेस की ताकत

सचिन पायलट ने मंच पर बुलाकर किया सम्मान

बिलासपुर। बिलासपुर में आयोजित “वोट चोर गद्दी छोड़” विशाल आमसभा में युवा कांग्रेस ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंच से राष्ट्रीय नेता सचिन पायलट ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।

यह आंदोलन प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के मार्गदर्शन में तथा जिला शहर अध्यक्ष शेरू असलम के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस अवसर पर बिलासपुर, तखतपुर, बेलतरा, मस्तूरी, बिल्हा और मुंगेली से युवा कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उपस्थिति दर्ज कराई।

नेताओं के बयान

प्रदेश महासचिव आदिल आलम खैरानी और जिला शहर अध्यक्ष शेरू असलम ने कहा—


“वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान हमारे नेता, माननीय नेता विपक्ष राहुल गांधी जी के नेतृत्व में पूरे देश में लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए चलाया जा रहा है। सत्तासीन पार्टी वोट चोरी के जरिए सत्ता पर काबिज है, जिसमें चुनाव आयोग की भी भूमिका संदिग्ध है। यह सीधे-सीधे लोकतंत्र को खत्म कर राजतंत्र स्थापित करने जैसा है।”

उन्होंने आगे कहा कि अब समय आ गया है कि सत्ताधारी पार्टी को जड़ से उखाड़ फेंका जाए। युवा कांग्रेस अपने नेता राहुल गांधी के साथ मिलकर सड़क से संसद तक आंदोलन करेगी।

प्रमुख उपस्थित नेता

आज के इस आंदोलन में प्रदेश महासचिव आदिल आलम खैरानी, जिला शहर अध्यक्ष शेरू असलम, बेलतरा अध्यक्ष अजय यादव, मस्तूरी अध्यक्ष सुनील पटेल, तखतपुर अध्यक्ष अनिल कौशिक, हरीश कलशा, मोहम्मद अयाज, शांतनु मेश्राम, वक्कार ख़ान, सोनू भोरे और कलाम ख़ान सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।