Loading ...
कोटाक्राइम

वीडियो। रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पशु तस्कर गिरफ्तार, 17 भैंसों से भरी ट्रक जब्त

बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (आईपीएस) के निर्देश पर रतनपुर पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 17 भैंसों से भरी ट्रक को जब्त किया, जिनमें से 2 भैंसों की मौत हो चुकी थी और 1 घायल अवस्था में पाई गई।

सूचना पर रतनपुर पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर संदेहास्पद आयशर वाहन (सीजी 04••••••) को पीछा कर रोका। चालक मौके से फरार हो गया, जबकि वाहन में मौजूद आरोपी ने अपना नाम शाहरुख कुरैशी (25 वर्ष), साकिन दढ़ी हसनपुर, जिला सामली (उत्तर प्रदेश) बताया।

आरोपियों से जप्त भैंसे एवं अन्य

जांच में ट्रक से 13 नग भैंसा, 02 नग भैंस और 02 नग मृत भैंसा मिले। आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। मौके पर पंचनामा तैयार कर कुल 17 मवेशी (कीमत लगभग ₹5,95,000), आयशर वाहन (कीमत ₹10,00,000), दो मोबाइल फोन (कुल कीमत ₹14,000) सहित कुल ₹16,09,000 का माल जप्त किया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10 तथा पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 के तहत अपराध दर्ज किया है।

पुलिस टीम जिन्होंने की कार्यवाही

यह कार्रवाई एसडीओपी कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के नेतृत्व में थाना प्रभारी रतनपुर संजय सिंह राजपूत, बेलगहना प्रभारी उनि राज सिंह, सउनि पवन सिंह, तथा पुलिस टीम के जवान महादेव कुजूर, मुकेश सूर्यवंशी, अविनाश शर्मा, योगेश पांडे, अभिषेक कश्यप, ओमप्रकाश कश्यप, राजेंद्र साहू, हरनारायण नेटी, हरिशंकर चंद्रा की संयुक्त मेहनत से की गई।



एसडीओपी के नेतृत्व में हुए यह साहसिक ऑपरेशन

नूपुर उपाध्याय एसडीओपी,कोटा

SDOP कोटा नूपुर उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रात में साहसिक ऑपरेशन को अंजाम देकर बड़ी सफलता हासिल की। टीम ने पूरी मुस्तैदी और बहादुरी का परिचय देते हुए कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

एसएसपी रजनीश सिंह ने की सराहना

इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक (SP) ने भी टीम की सराहना की और विशेष रूप से SDOP कोटा नूपुर उपाध्याय को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यवाही पुलिस की पेशेवर दक्षता और टीम भावना को दर्शाती है। स्थानीय स्तर पर भी इस सफलता को लेकर पुलिस टीम की प्रशंसा की जा रही है।