
बिलासपुर। शहर के तारबाहर थाना क्षेत्र अंतर्गत सीएमडी चौक के पास शिक्षकों की गुंडागर्दी का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि आचार्या कोचिंग क्लासेज के दो शिक्षकों ने एक होम ट्यूटर की सरेराह पिटाई कर दी।

घटना सीएमडी चौक के पास की बताई जा रही है, जहां पीड़ित युवक बच्चों से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान कोचिंग संस्थान के शिक्षक वहां पहुंचे और आरोप लगाया कि ट्यूटर उनके छात्रों को अपने पास पढ़ाने के लिए बुला रहा है। आरोप लगाते ही दोनों शिक्षकों ने युवक पर हमला कर दिया और धमकाते हुए कहा कि वह अब इस इलाके में नजर न आए।
घटना के समय पीड़ित युवक के साथ एक महिला और मासूम बच्चा भी मौजूद थे, लेकिन बीच सड़क पर शिक्षकों की दबंगई जारी रही। बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षकों की पहचान आदिल और सर्वेश के रूप में हुई है।
तारबाहर टी आईं ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित अभय अग्रवाल द्वारा आचार्य इंस्टीट्यूट के दो शिक्षकों द्वारा मारपीट करने की शिकायत थाने मे दर्ज कराई गई है। पीड़ित की शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है ।