
बिलासपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पाण्डेय ने आज दोपहर कांग्रेस भवन में प्रेस वार्ता कर भाजपा सरकार पर छत्तीसगढ़ प्रदेश की खनिज संपदा को लूटने सहित भ्रष्टाचार का बड़ा आरोप लगाया।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा छत्तीसगढ़ को चारागाह समझ कर सभी क्षेत्रों को बर्बाद करने में लगी हुई है, हँसदेव अरण्य हो या तमनार की जंगल हो. खनिज संपदा को लूटा रही है. अपराध चरम सीमा पर है, छोरी छोटी बच्चियों के साथ रेप जैसी घिनौनी घटनाएं लगातार बढ़ रही है, बिजली बिल में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है, महंगाई चरम सीमा पर है जनता परेशान है अपराधी बेलगाम है, और पूरी सरकार भ्रष्टाचार के माध्यम से शिष्टाचार निभा रही है, जिसके अनेक उदाहरण है उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने पीडब्ल्यूडी मंत्री के रूप में अपने निजी कार्यक्रम में जनता के पैसों का दुरुपयोग कर एक नई मिसाल स्थापित किया है जो इस प्रकार है :-

1) छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री और पी डब्लू डी मंत्री अरुण साव जी के भांजे तुषार साहू जी का 4 अगस्त 2024 को कवर्धा जिले के बोड़ला स्थित रानीदहरा जल प्रपात में नहाने के दौरान डूबने से मृत्यु हो गई।
2) 9 अगस्त 2024 को मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय और कृषि मंत्री रामविचार नेताम नयापारा बेमेतरा में ” श्रद्धांजलि सभा” में शामिल हुए ।
3 )माननीय मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बड़ी तैयारी की गई टेंट, कुर्सी पंडाल स्टेज व अन्य व्यवस्था पर लगभग 87,34,424.00 (सत्तासी लाख, चौतीस हजार, चार सौ चौबीस रुपये खर्च किया गया। जबकि मुख्यमंत्री जी नयापारा बेमेतरा में आधे घण्टे तक ही रहे (शाम 4.30 बजे से शाम 5.00 बजे तक)
4 ” गुरुदेव टेंट हाउस एंड कैटरिंग” पता-09 रायपुर रोड, श्री कृष्णा विहार बेमेतरा (छ ग) दर्री पारा रोड नियर सिद्धि विनायक प्लाजा कवर्धा (छ ग) द्वारा 25.11.2024 को कार्यपालन अभियंता, लोक निर्माण सम्भाग बेमेतरा को पांच बिल जमा किया गया, बिल में भी बहुत ज्यादा गड़बड़ छाल है –
Ref No 01 टोटल बिल 23,74,342.00 रुपये की है.जबकि जोड़ा गया है 1849025.00 रुपये।Ref No- 04 टोटल 350506.00 रुपये की है पर उसी में 21,99534.00 रुपये लिखा गया है, जिसका कोई डिटेल नही है।Ref No-05-33,29310.00 रुपये की बिल है।Ref No-07 2168470.00 रुपये की है, पर अधिकांश बिंदुओ को काटा गया है। फिर बिल कैसे बनी?
RISHI1(278 Ref No-26 टोटल 3138537.00 रुपये है जबकि दर्शाया गया है 30,38,540.00 रुपये है 5) गुरुदेव टेंट हाउस एंड कैटरिंग को तीन बिल 18/06/2025 को एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पी डब्लू डी डिवीजन बेमेतरा द्वारा जारी किया गया है। 6) पहला बिल 2199534.00 (इक्कीस लाख, निन्यानबे हजार पांच सौ चौतीस रुपये) की है। 7) दूसरा बिल 3329310.00 (तैंतीस लाख, उन्तीस हजार तीन सौ दस रुपये) की है।8) तीसरा बिल 3205580.00 (बत्तीस लाख पांच हजार पांच सौ अस्सी रुपये) की है। जिसकी कुल राशि 8734424.00 (सत्तासी लाख, चौत्तीस हजार चार सौ चौबीस रुपये) की है।9) इतनी राशि में कम से कम 300×200 मीटर का पंडाल पूरी व्यवस्था के साथ बनाया जा सकता है, जिसमे लगभग बीस हजार कुर्सियां लग सकती है इसका अर्थ है कोई बड़ी आमसभा के लिए ऐसे पंडाल बनाये जाते है। 10) टेंट का आर्डर किसने किया और पी डब्लू डी ने किसके कहने पर पैमेंट किया है, जबकि माननीय मुख्यमंत्री श्रद्धांजलि सभा मे निजी दौरे पर थे। चूंकि पीडब्ल्यूडी मंत्री अरुण साव के स्व तुषार साहू उनके भांजे थे, इससे स्पष्ट है कि अरुण साव ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए जनता के पैसों का निजी कार्यक्रम में खर्च किया जो एक गम्भीर भ्रष्टाचार है और अरुण साव को पद में बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है. कांग्रेस पार्टी इसकी निष्पक्ष जांब हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज से करानें की मांग करती है।11) सूचना के अधिकार में पीडब्लूडी ने आर्डर की कापी क्यों नहीं दिया ?12) यह एक सुनियोजित भ्रष्टाचार है जो मंत्री और अधिकारियों की मिली भगत का परिणाम है।