Loading ...
बिलासपुरशिक्षा

बाल दिवस पर सेंट जेवियर्स स्कूल में चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर व वार्षिक प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ

बिलासपुर। बाल दिवस (14 नवंबर 2025) के अवसर पर सेंट जेवियर्स हायर सेकेंडरी स्कूल, व्यापार विहार में चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर का शुभारंभ और वार्षिक प्रदर्शनी का भव्य आयोजन अत्यंत उत्साहजनक माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सी.वी. रमन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रदीप घोष थे, जिनका विद्यालय परिवार ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर विद्यालय के सीएमडी जी. एस. पटनायक, प्राचार्य जे. एस. हुंडल, उप-प्राचार्या श्रीमती रंजना बहादुर एवं एच.एम. श्रीमती ए. ललिता भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में बाल मेला, हॉरर शो, विज्ञान व कला प्रदर्शनी, नृत्य-गीत प्रतियोगिताएँ और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समा बांध दिया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, नवाचार और प्रतिभा से अतिथियों और अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मुख्य अतिथि श्री घोष ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा,


शैक्षणिक संस्थान समाज की नींव होते हैं, और यहाँ के विद्यार्थियों का प्रदर्शन हमारे उज्ज्वल भविष्य की सशक्त झलक प्रस्तुत करता है।”

सीएमडी श्री जी. एस. पटनायक ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए बच्चों को सफलता के साथ-साथ असफलताओं से सीखने का अवसर देने की अपील की।

कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों व विद्यार्थियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।