
रायपुर। देशभर के पुलिस शीर्ष अधिकारियों की प्रतिष्ठित डीजी कॉन्फ्रेंस 2025 आज दोपहर ढाई बजे से रायपुर में शुरू होगी। कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए देशभर से पुलिस व खुफिया एजेंसियों के अधिकारी राजधानी पहुंच रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार रात 11 बजे रायपुर पहुंचे, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार रात 8 बजे रायपुर पहुंचेंगे। पीएम अगले दिन सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक बैठकें लेंगे।

आईआईएम रायपुर में साउंड प्रूफ अस्थायी हॉल तैयार
कॉन्फ्रेंस के लिए आईआईएम रायपुर के खेल मैदान में हाई-टेक अस्थायी हॉल बनाया गया है। पूरा हॉल साउंडप्रूफ है, ताकि मीटिंग की बातें बाहर लीक न हों।इसमें प्रवेश केवल एनएसजी द्वारा तय सूची में शामिल लोगों को ही मिलेगा।पीएम की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हॉल को आधुनिक तकनीक से लैस किया गया है।
योगा से शुरू होगा अफसरों का दिन
कॉन्फ्रेंस के दौरान सभी अफसरों के लिए सुबह 6 बजे योगा अनिवार्य किया गया है। इसके बाद सभी प्रतिभागियों को सुबह 8 बजे आईआईएम पहुंचना होगा।
पीएम मोदी 30 नवंबर को प्रदेश के बच्चों से करेंगे मुलाकात
अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी 9वीं से 12वीं कक्षा के चुने हुए छात्रों से संवाद करेंगे। उसी दिन शाम 5 बजे वे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
पहली बार 250+ अफसर एक साथ कॉन्फ्रेंस में शामिल
डीजी कॉन्फ्रेंस के इतिहास में यह पहली बार है कि 250 से अधिक शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे। पहले केवल डीजी और एडीजी रैंक के करीब 100 अफसर ही हिस्सा लेते थे।
इस बार प्रधानमंत्री मोदी के निर्देश पर
यंग एसी (ASP) और आईजी रैंक के चुनिंदा अधिकारियों को भी बुलाया गया है। वे बैठक की कार्यप्रणाली को समझेंगे और जरूरत पड़ने पर अपने सुझाव भी देंगे।