Loading ...
जीपीएमबड़ी खबरबिलासपुर

ब्रेकिंग। प्रदेश के 22 खनिज अधिकारियों का तबादला आदेश जारी, खनिज अधिकारी सबीना बेगम को जीपीएम से बिलासपुर भेजा गया। देखिए जारी लिस्ट…

रायपुर। राज्य सरकार ने खनिज अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी कर दिए हैं। प्रशासनिक आधार पर कुल 22 खनिज अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। जारी सूची में उप-संचालक, खनिज अधिकारी और सहायक खनिज अधिकारी शामिल हैं।

संचालनालय भौमिकी एवं खनिकर्म से लेकर विभिन्न जिलों में पदस्थ अधिकारी इस तबादला सूची में सम्मिलित हैं। सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को निर्देशित कार्यस्थलों पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने कहा गया है।

सूत्रों के मुताबिक विभागीय कामकाज में सुचारू व्यवस्था और प्रशासनिक कसावट लाने उद्देश्य से यह व्यापक तबादला सूची जारी की गई है।

देखिए जारी आदेश…