
रायपुर/छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस में संगठनात्मक विस्तार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष फूलो देवी नेताम ने 16 जिलों में महिला कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्षों की नियुक्ति का आदेश जारी किया है। यह आदेश 21 दिसंबर 2025 को जारी हुआ, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
जारी आदेश में कहा गया है कि नवनियुक्त कार्यकारी जिला अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को मजबूत करेंगी तथा महिलाओं के हित में निरंतर सक्रिय रहेंगी। साथ ही समय-समय पर अपनी गतिविधियों की जानकारी प्रदेश महिला कांग्रेस को उपलब्ध कराएंगी।
नियुक्त महिला जिला अध्यक्षों की सूची–
श्रीमती मंजू ध्रुव – गरियाबंद
श्रीमती नारायणी टोंडर – कवर्धा शहर
श्रीमती सोनम बसोड़ – महासमुंद शहर
श्रीमती रूमा चटर्जी – मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर शहर
श्रीमती भारती सलाम – कांकेर शहर
श्रीमती मिथलेश्वरी शोरी – कांकेर ग्रामीण
श्रीमती रहीं गाजलाल – सरगुजा ग्रामीण
श्रीमती पद्मिनी साहू – बालोद शहर
श्रीमती गीता कवारसी – सुकमा ग्रामीण
श्रीमती चंदा सिंह – बलरामपुर शहर
श्रीमती संजना चौहान – बीजापुर शहर
सुश्री गीता कमल – बीजापुर ग्रामीण
श्रीमती अंकिता सिन्हा – धमतरी ग्रामीण
श्रीमती चांदनी सोनी – बैकुंठपुर कोरिया शहर
श्रीमती संज्योति मरकाम – बैकुंठपुर कोरिया ग्रामीण
श्रीमती विद्या राठौर – गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलो देवी नेताम ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि वे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करेंगी और महिलाओं की आवाज को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएंगी।
देखिए जारी आदेश……..
