Loading ...
जीपीएम

खाद्य एवं औषधि विभाग की छापेमारी,10 दुकानों पर की चलानी कार्यवाही

जीपीएम। कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रामेश्वर शर्मा, सहायक औषधि नियंत्रक भीष्म देव सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री विभा टोप्पो के मार्गदर्शन में
कोटपा अधिनियम 2003 के तहत दिनांक 28/01/2026 को जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही में व्यापक निरीक्षण किया गया ।


स्वास्थ्य विभाग एवं पेंड्रा पुलिस थाना द्वारा  संयुक्त कार्यवाही में अंडी, कुदरी, दुवटिया चौक क्षेत्र में कुल 10 दुकानों में 1150 रुपए की चालानी कार्यवाही की गई । 10 दुकान जो तंबाकू उत्पाद बेच रहे हैं,उन्हें धूम्रपान निषेध क्षेत्र एवं 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को तंबाकू उत्पाद नहीं बेचा जाता है, ऐसा लिखित में बोर्ड लगाने हेतु निर्देशित दिया गया ।

उक्त कार्यवाही में औषधि निरीक्षक सुनील पंडा, जिला कोटपा नोडल डॉ पारस जैन एवं विकासखंड कार्यक्रम प्रबन्धक राजेश जायसवाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।