
बिलासपुर। स्कूल लाइफ हर व्यक्ति के जीवन का स्वर्णिम पल होता है। व्यक्ति कितना भी आगे बढ़ जाए वह चाहता है, कि उसके स्कूल के समय फिर से वापस आ जाए। मैं इस विद्यालय में अध्यनरत समस्त, छात्र छात्राओं से अनुरोध करूंगा अपने समय के स्वर्णिम पाल का सदुपयोग करें जीवन में पढ़े कुछ नए कीर्तिमान गढ़े। अपना और अपने विद्यालय का, अपने गुरुजनों का और अपने माता-पिता का इस क्षेत्र का नाम रोशन करें। उक्त बातें कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद श्रीवास ने आज मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मछखंड स्थित अयूब खान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के वार्षिक उत्सव के दौरान बतौर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित छात्र- छात्राओं एवं ग्रामीण जनों को संबोधित करते हुए व्यक्त किये।

इस अवसर पर कार्यक्रम को देश के ख्याति प्राप्त कवि मीर अली मीर, शाला के संचालक इदरीस खान, जनपद सदस्य विजय गुप्ता, ग्राम के सरपंच इंदु सिंह आदि ने भी छात्र छात्राओं को संबोधित किया।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार के छात्र-छात्राओं के द्वारा दर्जनों रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई एवं मुख्य अतिथि त्रिलोक श्रीवास सहित अन्य अतिथियों का शाल श्री फल पुष्पगुच्छ से सम्मान किया गया।
इस अवसर पर ठाकुर पवन सिंह, चंद्रप्रकाश केसरवानी, लोक प्रकाश दिवाकर, शुभम श्रीवास, मोहन गुप्ता दुबे, धृतलहरे सम्माननीय जन सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।