
बिलासपुर। सेंट जेवियर्स स्कूल के विद्यार्थियों ने JEE Mains 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्था का नाम गौरवान्वित किया है।
विद्यालय के मेधावी छात्र अभिरूप सिंह हुंडल ने शानदार 99.02 पर्सेंटाइल प्राप्त कर असाधारण उपलब्धि हासिल की है, जो उनकी लगन, अनुशासन एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रमाण है। देव प्रताप सिंह ने भी 93.89 पर्सेंटाइल अर्जित कर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया और विद्यालय की उपलब्धियों में गौरव जोड़ा।
इसके साथ ही JEE Advanced 2026 में मेहुल बर्मन,भाव्या सूर्यवंशी,फूलचंद साहू निर्धारित आहर्ता प्राप्त कर सफलता प्राप्त किया। यह सफलता विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, सतत मार्गदर्शन तथा विद्यार्थियों के समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी. बी. महता एवं जे. एस. हुंडल ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के लिए बधाई दी। विद्यालय प्रबंधन के डॉ. जी. एस. पटनायक (सीएमडी), सुश्री लेखाश्री पटनायक (डायरेक्टर), सुश्री दिव्याश्री पटनायक, श्रीमती सुप्रिया ए. पी. (मैनेजमेंट मेंबर), श्री ए. सामंतराय (सी.ई.ओ.), श्री पी. वी. मिस्त्री (सीएफओ), श्रीमती रंजना बहादुर (उप-प्राचार्या) तथा श्रीमती ए. ललिता (प्रधानाध्यापिका) ने विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की।
विद्यालय प्रबंधन ने शिक्षकों की समर्पित मेहनत तथा अभिभावकों के निरंतर सहयोग की भी सराहना की, जिनके मार्गदर्शन और प्रोत्साहन ने इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।