Loading ...
बिलासपुरराजनीति

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित, चंद्र प्रकाश ‘राजा’ मिश्रा बने मीडिया सह-प्रभारी

बिलासपुर(बेलतरा)। भारतीय जनता पार्टी के जिला ग्रामीण संगठन द्वारा युवा मोर्चा की नई जिला इकाई एवं विभिन्न मंडलों के अध्यक्षों व महामंत्रियों की विधिवत घोषणा कर दी गई है। जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) के अनुमोदन के पश्चात जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष ने जिला पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्यों तथा मंडल स्तर के पदाधिकारियों की सूची जारी की। इस घोषणा के साथ ही संगठन ने जिले में युवाओं को जोड़कर मजबूत ढांचा खड़ा करने का संकल्प दोहराया है।

नई कार्यकारिणी में बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के तेजतर्रार युवा नेता चंद्र प्रकाश मिश्रा (राजा) को जिला भाजयुमो मीडिया सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति जिला अध्यक्ष की अनुशंसा पर की गई है। संगठन का मानना है कि सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दायित्व देना आवश्यक है।

राजा मिश्रा लंबे समय से सोशल मीडिया पर पार्टी की गतिविधियों, कार्यक्रमों और जनहित मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। बेलतरा क्षेत्र में वे पिछले कई वर्षों से सक्रिय रहकर संगठनात्मक कार्यक्रमों में भागीदारी निभाते आए हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से उनके स्नेहपूर्ण संबंध और सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अपनी नियुक्ति पर चंद्र प्रकाश मिश्रा ने कहा कि पार्टी द्वारा सौंपे गए हर दायित्व को वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़कर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया ।