
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर ग्रामीण महिला मोर्चा द्वारा आज 23 फरवरी 2026 को दोपहर 2:30 बजे नेहरू चौक में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। यह प्रदर्शन AI इंपैक्ट सम्मिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कथित नग्न प्रदर्शन के विरोध में आयोजित किया जा रहा है।
जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष गायत्री साहू ने जारी कार्यक्रम सूचना में बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान एवं प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी के निर्देशानुसार यह विरोध-प्रदर्शन रखा गया है। उन्होंने उक्त घटना को शर्मनाक बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है।
महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारी, जिला एवं मंडल पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य तथा महिला जनप्रतिनिधियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आह्वान किया गया है। कार्यक्रम में शामिल होने वाली महिलाओं से काला वस्त्र पहनकर आने का आग्रह किया गया है।
धरना-प्रदर्शन आज दोपहर 2:30 बजे नेहरू चौक, बिलासपुर में आयोजित होगा। आयोजकों ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।