Loading ...
बिलासपुरराजनीतिरायपुर

विधानसभा घेराव में शामिल हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास, मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता


रायपुर / बिलासपुर। मनरेगा योजना का नाम परिवर्तित किए जाने के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित विधानसभा घेराव कार्यक्रम में बिलासपुर जिले के वरिष्ठ एवं लोकप्रिय कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास अपने सैकड़ों सहयोगियों के साथ शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को प्रभावशाली बना दिया।

बताया गया कि श्रीवास, जो अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक एवं आंध्र प्रदेश प्रभारी भी हैं, ने घेराव कार्यक्रम के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक विषयों एवं जनहित के मुद्दों पर चर्चा की।

इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अन्य प्रमुख कांग्रेस नेताओं से भेंट कर प्रदेश की राजनीतिक स्थिति और जनसमस्याओं को लेकर विचार-विमर्श किया।

विधानसभा घेराव कार्यक्रम में श्रीवास के साथ मोहन जायसवाल, पंडित जितेंद्र शर्मा ‘जीतू’, चरण सिंह राज, रमेश शिकारी (सरपंच), भागवत निर्मलकर, मनोज श्रीवास, दीपक कश्यप, कृष्ण श्रीवास, राम लखन जायसवाल, मंगल वाजपेई, राहुल गोरख, कामरान खान, शुभम श्रीवास, रामेश्वर केसरी, अमन साहू, मुकेश अग्रवाल, नवीन दुबे, आयुष सिंह राज, कौशल श्रीवास्तव, अनिल साहू, हरीश वर्मा, पवन सिंह ठाकुर, रवि बघेल, दादूराम लस्कर, चंद्रप्रकाश केसरवानी, सुखदेव तिवारी, हृदेश कश्यप, प्रशांत काशी, सोनू कश्यप, धनंजय कश्यप, ओमप्रकाश श्रीवास, लक्ष्मी यादव, राजेश यादव, रामप्रसाद केवट, रामप्रसाद चंद्राकर, प्रकाश कमल सेन, श्रीमती अन्नपूर्णा ध्रुव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


कांग्रेस नेताओं ने मनरेगा योजना का नाम बदलने के प्रस्ताव को गरीबों और श्रमिक वर्ग के हितों के खिलाफ बताते हुए इसका पुरजोर विरोध किया तथा सरकार से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की।