Loading ...
रायपुर

बड़ा हादसा। खल्लारी माता मंदिर रोपवे के केबल टूटने से एक 28 वर्षीय युवती की मौत, 16 अन्य घायल

रायपुर/महासमुंद। खल्लारी माता मंदिर में रविवार सुबह एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। नवरात्रि के दौरान भारी भीड़ के बीच रोपवे का केबल टूटने से ट्रॉली गिर गई, जिसमें सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि 16 लोग घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना सुबह करीब 10 बजे की है, जब श्रद्धालु मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान रोपवे की एक ट्रॉली का केबल अचानक टूट गया ट्रॉली में सवार लोग पहाड़ी से नीचे आ रहे थे।केबल टूटते ही ट्रॉली अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट नीचे गिर गई । हादसे के वक्त दूसरी ट्रॉली भी ऑपरेशन में थी, जो झटके से बेस स्टेशन से टकरा गई, इस दोहरी घटना ने हादसे को और गंभीर बना दिया।

मृतक महिला की पहचान रायपुर निवासी 28 वर्षीय आयुषी के रूप में हुई। कुल 17 लोग प्रभावित, जिनमें से 1 की मौत 16 घायल और 4 लोग गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें रायपुर रेफर किया गया। अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार दिया गया है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह हादसा रोपवे के केबल टूटने की मुख्य वजह से हुआ है, हादसा उस वक्त हुआ है जब लोग नवरात्रि के समय बड़ी संख्या में माता के दरबार दर्शन के लिए आते है। जो सुरक्षा और मेंटेनेंस पर बड़े सवाल खड़े कर रहे हैं।

घटना के तुरंत बाद पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे।
सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी इस दुखद घटना पर अपना गहरा दुख जताया है और हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए है।