Loading ...
क्राइमरायपुर

रायपुर में लेट नाइट क्लब पार्टी पर बवाल: रोडीज फेम इंफ्लुएंसर्स ने  परोसने शराब, नियमों की उड़ाई धज्जियां,वीडियो वायरल के बाद पुलिस ने की कार्यवाही। देखिए वायरल वीडियो….!

रायपुर। सेरीखेड़ी इलाके में स्थित एक नाइट क्लब की लेट नाइट पार्टी का वीडियो सामने आने के बाद शहर में विवाद गहराता जा रहा है। वायरल वीडियो में युवाओं के बीच खुलेआम शराब परोसते और तेज संगीत के बीच देर रात तक पार्टी चलते हुए देखा जा सकता है।

बताया जा रहा है कि इस पार्टी में रोडीज फेम इंफ्लुएंसर ऋषभ और श्रेया भी मौजूद थे, जो युवतियों को ड्रिंक्स ऑफर करते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि आयोजन बिना अनुमति के किया गया और निर्धारित समय-सीमा के बाद भी गतिविधियां जारी रहीं।

सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और क्लब प्रबंधन से पूछताछ की। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो की सत्यता भी खंगाली जा रही है।

स्थानीय रहवासियों ने इस घटना पर कड़ी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि क्षेत्र में लगातार इस तरह की लेट नाइट पार्टियां हो रही हैं, जिससे सुरक्षा और कानून-व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यदि जांच में नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो संबंधित क्लब प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वायरल वीडियो