
बिलासपुर। भाजपा के 57वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी संगठन में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर के निर्देशानुसार प्रदेश सह संयोजक सौरभ दुबे ने शुक्रवार को केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू से उनके कार्यालय में सौजन्य भेंट की।

इस मुलाकात के दौरान सौरभ दुबे ने केंद्रीय मंत्री को भाजपा का ध्वज भेंट कर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने श्री वर्धन द्वारा लिखित पुस्तक “योग कर्मशु कौशलम” भी भेंट स्वरूप प्रदान की। यह मुलाकात संगठनात्मक समन्वय और विचारों के आदान-प्रदान का महत्वपूर्ण अवसर रही।

इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने असम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की लगातार तीसरी बार जीत (हैट्रिक) लगाने की बात कही। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत से असम में बीजेपी को भारी जनसमर्थन मिलने की बात कही। उन्होंने किसान मोर्चा के प्रदेश सह संयोजक सौरभ दुबे द्वारा पार्टी हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया।

यह भेंट न केवल स्थापना दिवस के उत्सव का हिस्सा रही, बल्कि संगठन के प्रति समर्पण और कार्यकर्ताओं के उत्साह को भी दर्शाती है।