Loading ...
बिलासपुरराजनीति

आयोजित जन-चौपालों में स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

डबल इंजन सरकार से मिल रहा विकास को नया विस्तार

बिलासपुर। जनता को संबोधित करते हुए अमर अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सशक्त नेतृत्व और छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में प्रदेश विकास की नई इबारत लिख रहा है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि “डबल इंजन” की सरकार का एकमात्र लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाना और हर पात्र व्यक्ति को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करना है। उन्होंने भाजपा को सेवा का पर्याय बताते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे शासन की योजनाओं के लाभ को हर घर तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

आगामी कार्यक्रम: कल इन क्षेत्रों के प्रवास पर रहेंगे श्री अग्रवाल

बस्ती चलो अभियान की निरंतरता में श्री अमर अग्रवाल कल पुनः बिलासपुर के विभिन्न वार्डों के दौरे पर रहेंगे। उनका निर्धारित कार्यक्रम इस प्रकार है:

* प्रातः 10:30 बजे: अरपा नगर (वार्ड 63/65) – चंद्रमौली मंदिर, बंधवापारा।
* प्रातः 11:15 बजे: संत नामदेव नगर – शिव शक्ति मंदिर, इमलीभाठा।
* दोपहर 12:00 बजे: शंकर नगर – नेपाली भवन।
* दोपहर 12:45 बजे: रामदास नगर – अटल वाटिका, टिकरापारा।
* दोपहर 03:30 बजे: रानी अहिल्या बाई नगर (रेलवे क्षेत्र) – तारबहार तालाब के समीप।
* शाम 04:15 बजे: किला वार्ड (नागोराव) – कसौंधन भवन, पचरीघाट।
* शाम 05:00 बजे: कृष्णा नगर – सिंधी धर्मशाला, फजल बाड़ा।
* शाम 05:45 बजे: आजाद नगर (दौरे का समापन)।