
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर द्वारा मंडल संगठन प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की गई है। यह नियुक्ति भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन एवं संभाग प्रभारी, संभाग सह- प्रभारी तथा जिला प्रभारी के निर्देशानुसार की गई है।
भाजपा जिला बिलासपुर शहर अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने मंडल संगठन प्रभारियों एवं सह- प्रभारियों की सूची जारी करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया है।
जारी सूची के अनुसार बिलासपुर, बिल्हा एवं तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में संगठन प्रभारियों और सहप्रभारियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें बिलासपुर पश्चिम, बिलासपुर दक्षिण, बिलासपुर मध्य, बिलासपुर पूर्वी, बिलासपुर उत्तर, बिलासपुर रेलवे, सिरगिट्टी, बोदरी, बिल्हा, बेलतरी, तखतपुर, सकरी, काठाकोनी, गनियारी और विजयपुर मंडल शामिल हैं।
नियुक्त पदाधिकारियों में संदीप दास, मनीष अग्रवाल, राजेश मिश्रा, प्रवीर सेन गुप्ता, रमेश लालवानी, पंकज तिवारी, सोमेश तिवारी, बृजभूषण वर्मा, दिनेश पाण्डेय, पेनम वर्मा, संतोष कौशिक, दिनेश राजपूत, श्याम सिंह ध्रुव, अजय शर्मा और कृष्ण कुमार साहू को मंडल संगठन प्रभारी बनाया गया है। वहीं विभिन्न मंडलों में सह- प्रभारियों की भी नियुक्ति की गई है।
भाजपा संगठन ने उम्मीद जताई है कि नई जिम्मेदारियों के साथ सभी पदाधिकारी आगामी संगठनात्मक गतिविधियों एवं चुनावी तैयारियों को मजबूती प्रदान करेंगे।
