Loading ...
Uncategorized

डीपी विप्र महाविद्यालय NSS के कार्यक्रम अधिकारी यूपेश कुमार का चयन राष्ट्रीय एकता शिविर, हिसार में हुआ, रूपेश छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे

बिलासपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना परिवार, डी.पी. विप्र महाविद्यालय, बिलासपुर तथा समस्त छत्तीसगढ़ राज्य के लिए यह अत्यंत गौरव एवं हर्ष का विषय है कि  यूपेश कुमार, कार्यक्रम अधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना, डी.पी. विप्र महाविद्यालय, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) का चयन राष्ट्रीय एकता शिविर (National Integration Camp – NIC) 2026, मुकलान, हिसार (हरियाणा) में छत्तीसगढ़ राज्य दल के Contingent Leader के रूप में किया गया है।

यह उपलब्धि आपकी निरंतर मेहनत, उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता, समर्पण, अनुशासन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रति आपकी निष्ठा का परिणाम है। वर्षों से स्वयंसेवकों के व्यक्तित्व विकास, सामाजिक सेवा, राष्ट्र निर्माण एवं युवा नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए आपके द्वारा किए गए कार्य आज पूरे राज्य के लिए प्रेरणा का स्रोत बने हैं।

राष्ट्रीय एकता शिविर देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति, परंपराओं, भाषाओं एवं विचारों को एक मंच पर लाकर “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की भावना को मजबूत करता है। ऐसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शिविर में छत्तीसगढ़ राज्य का नेतृत्व करना अत्यंत सम्मान और जिम्मेदारी का कार्य है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य दल अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा, संस्कृति एवं सेवा भावना का श्रेष्ठ प्रदर्शन करेगा तथा राष्ट्रीय स्तर पर नई उपलब्धियाँ प्राप्त करेगा।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर डी.पी. विप्र महाविद्यालय परिवार, राष्ट्रीय सेवा योजना के समस्त स्वयंसेवक, पूर्व स्वयंसेवक, कार्यक्रम अधिकारीगण एवं शुभचिंतक आपको हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित करते हैं।