Uncategorized
सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, भरनी में योग दिवस का भव्य आयोजन

बिलासपुर। सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, भरनी के विशाल प्रांगण में 21 जून “योग दिवस” के अवसर पर कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य डॉ० बी० बी० महाता द्वारा किया गया, जिसमें उप प्राचार्य दिनेश विष्ट, बरिष्ठ शिक्षक सुभाष रॉय, सभी शिक्षक- शिक्षिका, कर्मचारीगण एवं छात्र- छात्राओं की उपस्थिति सराहनीय रही।
कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के योग का अभ्यास खेल प्रशिक्षक के० दास एवं आनंद सिंह द्वारा सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकगण, एवं कर्मचारीगण को कराया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य महोदय द्वारा योग के महत्व को रेखांकित किया गया तथा जीवन में योग की उपयोगिता को बताते हुए निरंतर योग करने की प्रेरणा दी गई। तत्पश्चात कार्यक्रम में सम्मिलित सभी लोगों को अल्पाहार देकर कार्यक्रम के समापन किया गया।