“आदिवासी दिवस” पर समाज के लोगों ने किया रक्तदान,रक्त दान से 80 यूनिट एकत्र किए जरूरत

बिलासपुर। “विश्व आदिवासी दिवस” के सुअवसर पर रूढ़ि जन्य परम्परा आधारित जिला सर्व आदिवासी समाज बिलासपुर द्वारा जरहाभाठा आदिवासी छात्रावास मे स्वेच्छा रक्तदान शिविर का आयोजन गया।
जिसमे मानवता सेवा एवं मानव जीवन की रक्षा का संकल्प लेकर जिला सर्व आदिवासी समाज बिलासपुर के पदाधिकारियों द्वारा बढ़ चढ़ कर हिस्से लिया गया और रक्त दान किया गया।

रक्त दान करने वालों में प्रमुख रूप से समाज के प्रांताध्यक्ष – सुभाष सिंह परते, प्रदेश सचिव आयुष सिंह राज, जिलाध्यक्ष शिव नारायण चेचाम, शासकीय सेवक संघ के रामचंद्र ध्रुव सहित समाज के प्रमुखों ने मानव सेवा का संदेश देते हुए रक्तदान किये।
इस अवसर पर लगभग 80 यूनिट ब्लड युवाओं द्वारा दान किया गया । जो बिलासपुर के साईं ब्लड बैंक में जमा किए जाएंगे। जिन्हें आवश्यकता पड़ने पर जरूरत मंदों को निःशुल्क प्रदान की जाएगी । समिति द्वारा रक्तदाताओं को प्रोत्साहन स्वरूप प्रशस्ति पत्र एवं हेलमेट, वॉटर बॉटल भेट कर सम्मानित भी किया गया।
यह आयोजन साई ब्लड बैंक बिलासपुर की स्वास्थ्य टीम की देखरेख एवं निगरानी में की गई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ( महिला प्रभाग ) सविता साय, जिलाध्यक्ष युवराज प्रधान ( महिला प्रभाग ) रंगिया प्रधान मनोज मरावी, देवसिंह मार्को त्रिलोकी मार्को, अविनाश ध्रुव, चरण सिंह राज, विजय ध्रुव इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित रहें l