सक्ति छत्तीसगढ़ में होगा माता पार्वती ब्राइडल मेकअप थीम कॉम्पिटिशन एवं सशक्त नारी सम्मान अवॉर्ड शो
सक्ति। महिलाओं की प्रतिभा, सौंदर्य कला और आत्मविश्वास को एक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से शक्ति छत्तीसगढ़ में माता पार्वती ब्राइडल मेकअप थीम कॉम्पिटिशन के साथ सशक्त नारी सम्मान अवॉर्ड शो का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में ब्यूटी एवं मेकअप इंडस्ट्री से जुड़ी प्रतिभाओं को अपनी कला और हुनर प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम की खास बात यह होगी कि देश की जानी-मानी मेकअप आर्टिस्ट दीपा लामा जी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। दीपा लामा जी द्वारा विशेष एजुकेशन मेकअप सेमिनार प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें वे मेकअप की नई-नई तकनीकों, आधुनिक मेकअप प्रोसेस और बदलते ब्यूटी ट्रेंड्स से प्रतिभागियों को अवगत कराएंगी। सेमिनार का उद्देश्य मेकअप आर्टिस्ट एवं ब्यूटी प्रोफेशनल्स को नई तकनीक और व्यावहारिक जानकारी से जोड़ना है।
वहीं, माता पार्वती ब्राइडल मेकअप थीम कॉम्पिटिशन में प्रतिभागी माता पार्वती के स्वरूप से प्रेरित अपने रचनात्मक ब्राइडल मेकअप और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यह आयोजन प्रतिभागियों के लिए अपनी कला, कौशल और रचनात्मकता को मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर होगा।
कार्यक्रम के दौरान सशक्त नारी सम्मान अवॉर्ड शो का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन के माध्यम से महिला प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने, उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने और समाज में उनके योगदान को सम्मान देने का संदेश दिया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार, यह आयोजन ब्यूटी एजुकेशन, महिला सशक्तिकरण और प्रतिभा सम्मान को एक साथ जोड़ने का प्रयास है। कार्यक्रम में ब्यूटी प्रोफेशनल्स, मेकअप आर्टिस्ट, प्रतिभागियों और महिला शक्ति की उपस्थिति से इसे विशेष रूप देने की तैयारी की जा रही है।