दाहिर उपनगर की संजीवनी प्रभात शाखा का पथ संचलन कार्य सम्पन्न हुआ |

बिलासपुर। बुधवार 21 अक्टूबर को दाहिर उपनगर की संजीवनी प्रभात शाखा का पथ संचलन कार्य सम्पन्न हुआ |

विशिष्ट अतिथि डॉ • विनोद तिवारी प्रान्त सम्पर्क टोली के सदस्य तथा मुख्य वक्ता नारायण नामदेव सह प्रान्त प्रचारक तथा मुनेश्वर राम कौशिक नगर सह संघ चालक की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ|
कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम लगभग 117 स्वयं सेवकों के द्वारा पंथ संचलन बस्ती भ्रमण करते हुए सम्पन्न किये । तत्पश्चात नारायण नामदेव का पाथेय प्राप्त हुआ |
उन्होंने संघ की 101 वीं वर्षगांठ पर आरम्भ से आज तक की स्वयं सेवक की कार्य कुशलता,जीवटता, कर्मठता, सहनशीलता ,पर प्रकाश डालते हुये बतलाये कि कितनी कठिन व विपरीत परिस्थितियों में अपने आप को चट्टान की तरह खड़े होकर एकता कर्मठता व संकल्पित होकर सेवा भाव से ही कार्य सम्पन्न करते हैं । संघ पर तीन बार का प्रतिबन्ध लगा पर किसी भी तरह का संघ पर कोई कमी या त्रुटि नहीं पायी गयी ।
उन्होंने कहा कि हमे अपने संघ की रक्षा करने को ,बचाने के लिये , जीवन्त रखने के लिये ,प्राण यदि अर्पण करना पड़े तो भी स्वयंसेवक राष्ट्र प्रेम की भावना से ओतप्रोत होकर समर्पित रहता है तभी हम राष्ट्र की रक्षा धर्म की रक्षा समाज की रक्षा और अपनी रक्षा कर सकते है|
प्रार्थनोपरान्त शस्त्र पूजन का कार्य सम्पन्न किये गये।