Loading ...
बिलासपुर

आरएसएस(RSS ) प्रमुख डॉ. मोहन भागवत आज से दो दिवसीय बिलासपुर दौरे पर, शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों और रणनीति पर होगी चर्चा

बिलासपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज (गुरुवार) दोपहर 4 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे। वे कोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित बैठकों में शिरकत करेंगे। अपने इस दो दिवसीय दौरे के दौरान वे क्षेत्र, प्रांत और विभाग के कार्यकर्ताओं की बैठकें लेंगे, विजयादशमी पर्व में शामिल होंगे और संघ के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे। इन बैठकों में लगभग 500 प्रमुख कार्यकर्ता शामिल होंगे।

बौद्धिक वर्ग को करेंगे संबोधित

नागपुर से गोंडवाना एक्सप्रेस द्वारा बिलासपुर पहुंचने के बाद, डॉ. मोहन भागवत आज शाम 7:30 बजे बौद्धिक वर्ग को संबोधित करेंगे।

शताब्दी वर्ष और युवा वर्ग पर रहेगा विशेष जोर

दौरे के दूसरे दिन, शताब्दी वर्ष के अंतर्गत अब तक हुए कार्यक्रमों की रिपोर्ट पर चर्चा की जाएगी और आगे की रणनीति तय होगी। संघ का मुख्य जोर जेन-जी (Gen-Z) को शाखाओं से जोड़ने और सोशल मीडिया पर संघ की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से बढ़ाने पर रहेगा। इस योजना के तहत स्कूली बच्चों से लेकर 40 वर्ष तक के प्रोफेशनल्स को संघ से जोड़ने की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

संगठनात्मक बदलाव: छत्तीसगढ़ में बनेंगे दो नए प्रांत

आगामी महीनों को लेकर एक बड़ा संगठनात्मक निर्णय भी लिया गया है। आगामी जनवरी माह से छत्तीसगढ़ प्रांत को विभाजित कर बिलासपुर और रायपुर को दो अलग-अलग स्वतंत्र इकाइयों के रूप में संचालित किया जाएगा।