
बिलासपुर। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी डॉ. अंबेडकर युवा मंच 26 नवंबर को संविधान दिवस का भव्य आयोजन करने जा रहा है । बहुत विशेष यह है कि *भारत एक देश, सारा देश एक परिवार और उसका एक संविधान* के रूप में मनाया जाएगा । इस वर्ष हमारे संविधान को अपनाये पूरे 77वर्ष हो जाएंगे।

संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर शाम 6:30 बजे आयोजित संविधान दिवस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रियंका भारती एवं स्मिता कांबले होंगे ।
77वे संविधान दिवस के अवसर पर बच्चों द्वारा एक बहुत खूबसूरत नृत्य का आयोजन भी किया जाएगा । अंबेडकर युवा मंच के अध्यक्ष नितेश अंबादे ने बताया कि संविधान दिवस के अवसर पर “साक्षर से शिक्षित की ओर” अभियान के तहत संचालित निःशुल्क कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों द्वारा संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया जायेगा साथ ही 77 बच्चों द्वारा एक नृत्य की प्रस्तुति भी दी जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम सिर्फ एक सभा नहीं, बल्कि एक वैचारिक आंदोलन है जो विभिन्न माध्यमों से पूरे राज्य के साथ पूरे देश में स्वतंत्रता, समानता, बंधुता और न्याय के विचारों को सशक्त करता है। उनको एक नागरिक बनाने के लिए अग्रासर है ।
इस वर्ष, जब हम संविधान की 77वीं वर्षगांठ मना रहे होंगे भारत एक देश, सारा देश एक परिवार और उसका एक संविधान* की सोच से यह आयोजन और भी महत्वपूर्ण हो जाएगा। और बहुत महत्वपूर्ण यह भा है कि इस वर्ष मंच पर वक्ता से लेकर संचालन तक सभी हमारी लड़कियां /महिलाएं ही होंगी,, जो इन महिलाओं को शशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी होगा।
डॉ. अंबेडकर युवा मंच के संस्थापक सदस्य सुरेश रामटेके की स्मृति में सामाजिक, खेल, शिक्षा ,कला संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालो को बिरसा फूले अंबेडकर सम्मान भी अतिथियों के हाथों से प्रदान किया जाएगा। डॉ. अंबेडकर युवा मंच के पिछले 15 वर्षो इस वैचारिक कार्यक्रम की श्रृंखला में इस वर्ष संविधान दिवस* पर राष्ट्रीय स्तर के प्रवक्ता जे एन यू शोधार्थी ( German Studies) आयुष्मति प्रियंका भारती जी एवं उच्च न्यायालय नागपुर, समता सैनिक दल प्रमुख आयुष्मति स्मिता कांबले मुख्य वक्ता का तौर पर शामिल होने आ रहे हैं ।
डॉ.अंबेडकर युवा मंच के सभी सदस्य संविधान दिवस के कार्यक्रम की तैयारी में जोर-शोर से लगे हुए हैं। कार्यक्रम में साहित्य विक्रय हेतु बुक स्टॉल की व्यवस्था भी की जा रही है।
समिति का कहना है कि कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से अंबेडकर युवा मंच के संघमित्रा वाहने, वर्षा रामटेके रश्मि खोब्रागड़े, प्रज्ञा मेश्राम, महिमा पारेकर, नमिता अंबादे, नीलिमा, उर्वशी, तक्षशिला, सायूरी, निशा, पायल, अनुष्का शारदा, रेशमी, प्रतिभा, संतोषी, तानिया, अंकिता, मधु, कुणाल रामटेके, सागर हुमने, नितेश अंबादे, रत्नेश ऊके , मिलिंद खोब्रागड़े , सुमित दामके, राजा नंदेश्वर, कपिल चौरे, सात्विक रामटेके, सरगम हुमने, जावेद खान, देवेंद्र मोटघरे सुनील, आकाश की अहम भूमिका रहेगी।
बौद्ध समाज के वरिष्ठ कार्यकर्ता मार्गदर्शक हरीश वाहने, अशोक वाहने, नरेंद्र रामटेके, सुखनंदन मेश्राम, नारायण राव हुमने, मगन गेडाम, छेदीलाल मेश्राम एम.आर.बाम्बोडे आदि घर-घर पहुंचकर आयोजन का प्रचार-प्रसार कर रहे है।