जिला खेल परिसर के मार्शल आर्ट्स एकादमी के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता मे लहराया परचम •छात्र सृजन, हर्षिता व वैष्णवी ने जीता गोल्ड मेडल

बिलासपुर : जिला खेल परिसर स्थित मार्शल आर्ट एकेडमी बिलासपुर के 3 बच्चों का चयन राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता कराते में हुआ है । तीनों बच्चों ने अपनी प्रतिभा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए शासकीय हाई स्कूल बिजौर के छात्र सृजन गिरीश मिश्रा ने संभागीय स्तर पर गोल्ड मेडल एवं होली नर्सरी स्कूल की छात्रा हर्षिता साहू ने गोल्ड मेडल और बिरला ओपन माइंड स्कूल की छात्रा वैष्णवी स्वर्णकार ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया है।

इसी तरह अपने वर्ग एवं वजन में अच्छा प्रदर्शन करते हुए भूमि चौहान और रितिका ठाकुर ने सिल्वर मेडल प्राप्त कर अपने स्कूल का नाम रोशन किया है । कराटे प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर छात्रों सहित उनके कोच और स्कूल के शिक्षक भी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं । सभी खिलाड़ियों और उनके कोच को मार्शल आर्ट एकेडमी जिला खेल परिसर के पदाधिकारियों ने जिला खेल परिसर मे इन सभी को हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान करते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
गौरतलब है कि सृजन मिश्रा ,वरिष्ठ पत्रकार एवं वर्तमान में रेडियो रमन के आरजे गिरीश मिश्रा के इकलौते सुपुत्र हैं।बिलासपुर रिपोर्टर समाचार चैनल परिवार सभी खिलाड़ियों को शुभकामनायें प्रदान करता है।
