Loading ...
खेलबिलासपुर

सेंट ज़ेवियर्स हाई स्कूल में वार्षिक “खेल महोत्सव 2026” का आयोजन


बिलासपुर।  सेंट ज़ेवियर्स हाई स्कूल, व्यापार विहार, बिलासपुर में कक्षा पहली से चौथी तक के विद्यार्थियों के लिए वार्षिक खेल महोत्सव 2026 का आयोजन अत्यंत उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मशाल प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण के साथ हुआ।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि रामपुरी गोस्वामी, महासचिव, ताइक्वांडो एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ उपस्थित रहे। साथ ही विद्यालय के प्राचार्य श्री जे. एस. हुंडल, उप-प्राचार्या श्रीमती रंजना बहादुर एवं प्रधानाध्यापिका श्रीमती ए. ललिता की गरिमामयी उपस्थिति रही।


कक्षा पहली एवं दूसरी के विद्यार्थियों ने बॉल बैलेंसिंग, 50 मीटर दौड़ एवं पीछे दौड़ में भाग लिया, जबकि कक्षा तीसरी एवं चौथी के विद्यार्थियों ने नींबू-चम्मच दौड़, 100 मीटर दौड़ एवं स्किपिंग दौड़ में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।


सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों की टीम भावना की सराहना की। प्राचार्य ने कहा कि खेल शिक्षा के समान ही महत्वपूर्ण हैं और विद्यालय की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया। प्रधानाध्यापिका ने खेलों के माध्यम से एकता, भाईचारे एवं सहयोग की भावना विकसित होने की बात कही।


कार्यक्रम का समापन श्रीमती ऋचा दुआ द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ तथा ध्वज अवरोहण के साथ अगले वर्ष पुनः मिलने के संकल्प के साथ समारोह सम्पन्न हुआ।