Loading ...
धार्मिकबिलासपुर

श्री श्री सोलापुरी माता की निकली शोभायात्रा, माता को लगाए गए 21 प्रकार के भोग, भक्तो ने माता को धूमधाम से भावभीनी विदाई दी

बिलासपुर ।श्री श्री सोलापुरी माता की पूजा के आज अंतिम दिन माता की निकाली गई शोभायात्रा एवम 21 प्रकार के भोग लगाकर भंडारा किया गया शाम को माता की विदाई एवम विसर्जन मरीमाई मंदिर सिरगिट्टी में की गई।

माता की निकली शोभायात्रा•

श्री सोलापुरी माता की रविवार को महाकुंभम का भोग अर्पित किया जाएगा। इससे पहले आयोजन समिति के सचिव एस साईं भास्कर और उनकी पत्नी एस जयलक्ष्मी, जयंत कुमार, कुमारी एस दिशा के रेलवे स्टेशन कॉलोनी स्थित क्वार्टर से दुर्गा पंडाल के लिए शोभायात्रा निकाली गई। को शोभायात्रा डफली, गाजे-बाजे, आतिश आतिशबाजी एवं काली नृत्य के साथ निकाली है जिसमे महिलाएं अपने सर पर 21 प्रकार के पकवानों की थाली सजाकर पूजा पंडाल तक पहुंची, जहां देवी को महाकुंभम का भोग अर्पित किया गया।

•21 प्रकार के पकवानों के लगाए गए भोग•

श्री श्री सोलापुरी माता पूजा के अवसर पर प्रतिदिन देवी को तरह-तरह का भोग अर्पित किया जाता है। भक्तों का मानना है कि प्रतिदिन थोड़ा-थोड़ा भोग अर्पण से देवी पूरी तरह तृप्त नहीं हो पाती। इसी कारण अंतिम दिन देवी को महाकुंभम का महा भोग अर्पित किया जाता है। जिसके लिए 21 प्रकार के पकवान बड़े आकार में तैयार किए गए थे । साथ ही कई क्विंटल चावल, सब्जी आदि का भी भोग देवी के समक्ष अर्पित किया गया।

•विशाल भंडारे का आयोजन•

माता के भोग के पश्चात भक्तो के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था जहां हजारों की संख्या में पधारे भक्तों ने भोग प्रसाद ग्रहण कर माता का आशीर्वाद लिया।

शाम को माता की क्षमा याचना के साथ भाव भीनी विदाई दी गई एवम शोभा यात्रा के साथ सिरगिट्टी स्थिति माता मरीमांई मंदिर में विसर्जन किया गया।इस दौरान शोभा यात्रा का कॉलोनी में भर में भ्रमण कराया गया जहां भक्तो में भक्ति पूर्ण माता का भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक, भूपेंद्र स्वन्नी, राम शरण यादव (महापौर), श्री वी रामा राव(पूर्व पार्षद/ विधान सभा प्रभारी कोरबा) एवम एस साई भास्कर (पार्षद) के द्वारा लकी ड्रॉ निकाला गया।

विजेता बच्चो के नाम –

मयंक जानूकर, अंशु चौहान, सिद्धि अरोड़ा सभी को भेट स्वरूप स्टेशनरी आइटम दिया गया।

•महिला विजेताओ के नाम:

श्रीमती अनिता सिंह, श्रीमती कीर्ति मिश्रा,
श्रीमती ज्योति सभी को चांदी के सिक्के भेट स्वरूप दी गई।

जहा श्रीमती रजनी, श्रीमती जी शैलेश्वरी ओर श्रीमती ममता सिंह को साड़ी प्रदान की गई।

महिलाओं को साड़ी एवम चांदी का सिक्के की विजेता श्रीमती माला पांडे, श्रीमती के सुजाता, श्रीमती बी पार्वती तथा सोने के फोटो फ्रेम की विजेता श्रीमती एल शिवांगी को आशीर्वाद स्वरूप दी गई।

•महाकुंभम में उपस्थित मुख्य अतिथि•

अजय यादव (पार्षद), कमलेश कश्यप, समिति के अध्यक्ष श्री वी रामा राव एवम सचिव एस साई भास्कर द्वारा लकी ड्रॉ निकाला गया।

विजेता बच्चो के नाम:

विजेता सव्या, नंदिनी एवम वंशिका।

विजेता महिलाओ के नाम :

श्रीमती उषा रानी, श्रीमती मीना देवी, श्रीमती एन सुधा रानी, श्रीमती सोनाली दास, श्रीमती राजेश्वरी राव, श्रीमती ए परमेश्वरी राव, श्रीमती पुष्पा एवम श्रीमती कल्याणी को भेट स्वरुप साड़ी प्रदान की गई।

ब्रूस ली (भास्कर राव) एवम पंडित को श्रीफल, साल एवम 5000/- नगद राशि के साथ पुरुस्कृत किया गया।

•अगले वर्ष 2024 में होने वाले राटा पूजा के लिए लकी ड्रॉ निकाला गया•

जिसमे प्रथम नाम टी वेंकट राव तथा दूसरा वी मधुसूदन राव।कुंभम के लकी ड्रॉ में प्रथम नाम एस श्रीनिवास तथा दूसरा वी मधुसूदन राव।