Loading ...
क्राइमबिलासपुर

अपराधियों के हौसले आखिर बुलंद क्यू न हो ? गंभीर चोट के बाद भी आरोपियों पर लगाए जा रहे है मामूली धाराएं

बिलासपुर। शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद है अपराधिक प्रकृति के लोगो के द्वारा बिना डर भय के शहर में किसी के साथ भी मारपीट ,खून खराबा करना आम बात सी हो गई है, पुलिस भी ऐसे अपराधिक तत्वों पर लगाम कसने में नाकाम साबित हो रही है।

हाल ही में जहा हेवेंस पार्क के पास जानलेवा हमला एवम गेंगवार का मामला सामने आया था वही 05 मई की रात्री 10.30 राहुल चौहान नमक एक युवक को आरोपी प्रियांशु बसेल,अक्कू ललपुर, रूपेश करियार व अन्य लोगो के द्वारा गाली गलोच करते हुए गंभीर रूप से मारपीट की गई है । जिसमे युवक के सर पर गंभीर चोटे आई है, मुंह के एक दांत टूट गए है, पैरो में, पीठ में गंभीर चोटे आई है।

उक्त घटना के तुरंत बाद युवक की पत्नी एवं पिता के द्वारा उक्त घटना की जानकारी तोरवा थाने को दी गई थी लेकिन उक्त घटना के 03 दिन बीत जाने के बात भी किसी भी आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार नही किया गया है ।

वही युवक के सर पर गंभीर चोटे आई है, उसका सामने का एक दांत भी तोड़ दिया गया है, जबड़ा में भी चोट है, पीठ पर गंभीर चोट के निशान है, पैरो में चोट आई है, युवक ठीक से बात नही कर पा रहा है। इतनी गंभीर चोटे आने के बाद भी तोरवा पुलिस के द्वारा आरोपियों के विरुद्ध मामूली धारा लगाकर उसे अभी तक गिरफ्तार नही किया जाना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते है।

जब तोरवा थाने से युवक को न्याय नही मिली तो वे अपने परिवार के साथ पुलिस अधीक्षक से मिले और उन्हें पूरे मामले की जानकारी दे कर न्याय की गुहार लगाई है।

“जब हम इस पूरे मामले में तोरवा थाना प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि घटना में शामिल सभी अपराधियों की तलाश जारी है ,जैसे ही उसकी कोई सुराग मिलती है उसे धर दबोच लिया जायेगा । साथ ही मामूली धारा पर कहा कि वर्तमान में डॉक्टरी मुलाहिजा के आधार पर धाराएं लगाई गई है लेकिन अगर सर में गंभीर चोटे आई है ये बात मुलाहिजा में आ जाती है, तो और धाराएं जोड़ दी जाएंगी।”