
बिलासपुर । हेवेंस पार्क के पास एक युवक पर प्राण घातक हमला कर चोट पहुंचाने वाले फरार मुख्य आरोपी मैडी उर्फ रितेश निखरे एवम उनके दो साथियों को आज तारबहार पुलिस व एसीसीयू की टीम ने मुंगेली से गिरफ्तार कर बिलासपुर लाया है।
आपको बता दे कि 06 मई की देर रात करीब 1.30 बजे हैवन्स पार्क होटल गली के पास 02 कार व 03 मोटर सायकल में 10 – 15 लोगो ने मिलकर भास्कर वर्मा नामक युवक पर गाली गलौच करते हुए फर्सानुमा हथियार एवम चाकू से प्राण घातक वार कर चोट पहॅुचाई थी और युवक को मरा समझ कर वहा से भाग निकले थे।
तब घायल युवक का साथी अपने दोस्तो की मद्दे से घायल युवक भास्कर वर्मा को उठाकर अपोलो अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया था एवम उक्त घटना की रिपोर्ट थाना तारबाहर में दर्ज कराई थी।
घटना बड़ी थी इसलिए मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिया गया एवम आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई।
वरिष्ठ अधिकारीयों के निर्देश प्राप्त होने पर ए.सी.सी.यु. प्रभारी निरीक्षक धमेन्द्र वेैषणव ने सभी आरोपीयो की गिरफ्तारी धरपकड करने ए.सी.सी.यु. से टीम तैयार कर सभी आरोपीयों की गिरफ्तारी का प्रयास किया गया इसी कडी में दिनाॅक 07.05.23 को मामले में 06 आरोपी सिद्धार्थ शर्मा, फरीद अहमद, आयुष मराठा, एम. वरूण, निकेत शर्मा उर्फ प्रिंस शर्मा, काव्य गढेवाल को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया था जो सभी 06 आरोपी केन्द्रीय जेल बिलासपुर में परिरूद्ध है।
घटना बाद से मामले का मुख्य आरोपी मैडी उर्फ रितेश निखारे अपने अन्य साथीयों सहित फरार चल रहे थे। जिनकी पता तलाश लगातार पुलिस बहुत तेजी से कर रही थी, मैडी जो कि आदतन अपराधी है जिसके विरूद्ध थाना सिविल लाईन, तारबाहर सहित अन्य कई थानो में आपराधिक प्रकरण दर्ज है। कई बार जेल जा चुका है। वर्ष 2022 में उसके विरूद्ध राज्य सुरक्षा कानून के अधिन जिला बदर की कार्यवाही भी की जा चुकी है, जो जिला बदर की अवधि समाप्ति बाद पुनः वापस आकर गैंग बनाकर अपराध करने में सक्रिय हो गया है।
जब पुलिस मैडी व उसके साथीयों की गिरफ्तारी के लिए अपने टेक्निकल साक्ष्य एकत्र किये ,तो ज्ञात हुआ कि रूपेश दुबे जो कि मैडी का दोस्त है उसने बिलासपुर से मैडी को साथ ले जाकर मुंगेली के ग्राम पुरान के फार्म हाउस में छोडकर वापस आ गया है।
तकनिकी साक्ष्य के आधार पर जब रूपेश दुबे से कड़ाई से पुछताछ की गई, जो मैडी व गोलू को मुंगेली के ग्राम पुरान के फार्म में छोडकर आने की बाद स्वीकार किया। आरोपी मैडी व गोलू जिस फार्म हाउस में रूके थे उसके आस पास संतरी भी लगाकर रखे है ताकि पुलिस के आने की खबर उन्हे मिल सके और वे पकडे जाने से बच सके।
जब ए.सी.सी.यु. प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र वैषणव, प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह, आरक्षक सरफराज खान, दीपक उपाध्याय, तरूण केशरवानी द्वारा मुंगेली के ग्राम पुरान के खेत में तैयार फार्म हाउस में 10 मई की मध्य रात्रि रेड की कार्यवाही की गई तो आसपास तैनात संत्रियो ने पुलिस के आने की आहट पाकर सक्रिय हो गये एवं पुलिस की आंख में सर्च लाइट मारकर शोर मचाकर मैडी व अन्य को सचेत कर दिये थे। जिससे मैडी व गोलू फार्म हाउस के पीछे करीब 20 एकड के गन्ने के खेत में अंधेरे में भागने लगे । जिसे पुलिस की टीम ने करीब 02 किलो मीटर पीछा कर पकडा।
आरोपी पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के प्रयास में पुलिस पर हमला भी किया लेकिन पुलिस टीम की हिम्मत एवं सूझबूझ से मैडी व उसका साथी गोलू बचने में कामयाब नही हो सके।
दोनो आरोपियों एवम भागने व छुपाने में सहयोग करने वाले रूपेश दुबे को आज पुलिस ने जुलूस निकाल कर माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। घटना में शामिल कुछ आरोपियों की अभी तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपीयों के नाम :-
01. मैडी उर्फ रितेश निखारे पिता रवि निखारे उम्र 33 वर्ष सा. ओम नगर जरहाभाठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर
02. गोलू उर्फ विदेशी विराज ध्रुव पिता परदेशी ध्रुव उम्र 30 वर्ष सा. राजीव गांधी चैंक के पास कुम्हारपारा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर
03. रूपेश दुबे पिता मनहरण लाल दुबे उम्र 35 वर्ष सा. ओमनगर जरहाभाठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर
विशेष योगदान :–
उक्त प्रकरण में ए.सी.सी.यु. प्रभारी धर्मेन्द्र वैषणव, तारबाहर थाना प्रभारी मनोज नायक , उप निरीक्षक अजय वारे प्रधान आरक्षक देवमुन पुहुप, बलबीर सिंह आरक्षक सरफराज खान, तरूण केशरवानी, दीपक उपाध्याय, मुकेश वर्मा आदि का सराहनीय योगदान रहा।