
बिलासपुर। हेवेंस पार्क होटल के सामने हुई रक्त रंजिश वारदात को अंजाम देने वाले मैडी ग्रुप के 02 अन्य आरोपियों को तारबहार पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है ।
घटना तत्काल बाद 06 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था जिसमे मुख्य आरोपी मैडी फरार था जिस कल मुंगेली के एक फार्म हाउस से 02 अन्य आरोपियों के साथ गिरफ्तार किया था वही आज 02 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस तरह से अब तक इस मामले में 11 आरोपियों को तारबाहर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
ज्ञात हो की 07 मई की देर रात हेवन पार्क के पास घायल भास्कर वर्मा को पुरानी रंजीश की वजह से बदला लेने के लिए एक राय होकर 10- 15 लोग फरसानुमा हथियार से जान से मारने की नियत से वार करके गंभीर चोट पहुंचाई थी जिसे गंभीर अवस्था में इलाज के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।
उक्त मामले में थाना तारबाहर में अपराध क्रमांक 135/23 धारा 147, 307, 294, 323, 506 पंजीबद्ध किया गया है।
अपराध में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल (भा पु से) के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना तारबाहर प्रभारी निरीक्षक मनोज नायक और टीम को लगाया गया था।
घटना स्थल निरीक्षण में आस पास लगे सीसीटीवी कैमरा में रिकॉर्ड फुटेज और तकनीकी साक्ष्य से आरोपियों की पहचान हुई है। जिसके आधार पर निम्न व्यक्तियों को सीएसपी सिविल लाइन संदीप पटेल के द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड प्राप्त किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
1.आदित्य प्रकाश दुबे पिता अनिल कुमार दुबे उम्र 24 वर्ष पता झंडा चौक हेमू नगर थाना तोरवा बिलासपुर(छत्तीसगढ़)
2 .सोनू माली पिता संतु माली उम्र 32 पता जबड़ा पारा थाना सरकंडा बिलासपुर (छत्तीसगढ़)