
बिलासपुर । ट्रैफिक डीएसपी संजय साहू द्वारा मोडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों पर निरंतर कार्यवाही की जा रही हैं।
आज मंगला सरकंडा,पुराना बस स्टैंड महाराणा प्रताप चौक एवं श्रीकांत वर्मा मार्ग में चेकिंग अभियान चलाकर सभी मॉडिफाई साइलेंसर वाले वाहनो पर मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई।


डीएसपी ट्रैफिक संजय साहू द्वारा ऐसे सभी वाहनों को थाना यातायात ला कर मैकेनिक से मोडिफाई साइलेंसर निकलवाया गया। एवम कंपनी फीटेड साइलेंसर लगवाया गया।
यातायात पुलिस द्वारा आज मोडिफाई साइलेंसर वाली कुल 37 बुलेट वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही की गई।
