
बिलासपुर । बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाकर आनाचार करने वाला युवक को पुलिस ने तारबाहर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशक अनुसार अति. पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज नायक के नेतृत्व में विवेचना क्रम में लगातार पतासाजी कर बालिका को सुमित कुमार साहू पिता तोप सिंह साहू उम्र 19 वर्ष निवासी करहुल थाना सिमगा, बलोदा बाजार के कब्जे से बरामद कर लिया गया है।
मामले में आरोपी द्वारा बालिका को बहला- फुसलाकर भगा ले जाकर अनाचार करना पाए जाने से मामले में धारा 366,376 IPC, 4,6 POCSO एक्ट जोड़कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
आरोपी का नाम :
सुमित कुमार साहू पिता तोप सिंह साहू उम्र 19 वर्ष निवासी करहुल थाना सिमगा, बलोदा बाजार
सराहनीय कार्य:
कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक तारबाहर मनोज नायक, सउनि अल्फांस टोप्पो, प्रधान आरक्षक प्रफुल्ल, आरक्षक संदीप शर्मा, मुरली, राहुल, बबलू, अजय, महिला आरक्षक पुर्णिमा यादव का सराहनीय योगदान रहा।