
बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत अति संवेदनशील क्षेत्र मानी जाने वाली जरहाभाठा की मिनी बस्ती में पुलिस के आला अधिकारियों ने मंगलवार देर शाम पैदल मार्च किया।
अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखने एवं अपराधो की रोकथाम के उद्देश्यो से मंगलवार की देर शाम पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देश पर अति0 पुलिस अधीक्षक ( शहर) राजेंद्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक( सिविल लाइन) संदीप कुमार पटेल के द्वारा थाना सिविल लाइन, तारबाहर, तोरवा, कोतवाली, सिरगिट्टी, सकरी थाना के 50 से अधिक पुलिस स्टाफ के साथ मिनी बस्ती में फ्लैग मार्च किया गया।

इस दौरान पुलिस के आला अधिकारियों ने अपनी टीम के साथ प्रत्येक गली में डोर टू डोर जा कर मिनी बस्ती में रहने वालों से वहां के किरायदारों के बारे में जानकारी ली गई। प्रति जानकारी को तस्दीक भी किया जा रहा है।

कांबिंग गस्त के दौरान बाहरी क्षेत्र के विचरण करने वाले व्यक्तियों से भी आने जाने का कारण पूछा गया है। अवैध नशा के सामान को बेचने, खरीदने, उपयोग करने वालों के बारे में पूछताछ किया गया है, प्राप्त जानकारी अनुसार प्रभावी कार्यवाही की जाएगी।