Loading ...
क्राइमबिलासपुर

बड़ी खबर।निजात अभियान के बाद भी शहर में चाकूबाजी की घटना थम नही रही, कल देर शाम सिरगिट्टी क्षेत्र में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

बिलासपुर । शहर में चाकूबाजी व गैंगवर की घटना दिनो दिन बढ़ती जा रही है हाल ही में मैडी ग्रुप के गैगवार की घटना अभी ठंडा हुआ ही था की अब सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक गंगवार ने एक युवक की जान चली गई।

बिलासपुर पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा चलाए जा रहे निजात अभियान से जिले की अपराधिक गतिविधियों में बहुत हद तक नियंत्रण तो पा लिया गया है लेकिन शहर में चाकूबाजी व गैगवार थम नही रही है।

(मृतक युवक पवन सोनी)

मंगलवार की देर शाम पुरानी रंजिश के चलते कुछ युवकों ने मिलकर एक युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी है।मामला सिरगिट्टी क्षेत्र के गणेश नगर , नयापारा की है जहा एक कपड़ा दुकान के संचालक की पुरानी रंजिश के चलते चाकू मार कर हत्या कर दी गई है।

युवक पर मंगलवार की शाम 04 से 05 युवको ने मिलकर चाकू और पेचकस से ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे युवक की मौत हो गई।मृतक पवन सोनी प्रकाश होटल के पास पान ठेले में खड़ा था, तभी लगभग 6 बजे रामु यादव अपने अन्य 4-5 साथियों के साथ मौके पर पहुँचा और पुरानी रंजिश के चलते चाकू और पेचकस से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

जब घायल युवक पवन सोनी घायल होकर गिर गया तो सभी आरोपी वहाँ से भाग निकले। आस पास के लोगों ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी । वही घायल को हॉस्पिटल लेकर गए, लेकिन गंभीर रूप से घायल पवन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल और सिटी कोतवाली सीएसपी पुजा कुमार घटना स्थल पहुंचकर घटना का जायजा लिया। अभी पुलिस जांच में जुट हुई है ।