
बिलासपुर । सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम हुई हत्या के सभी 08 आरोपियों को सिरगिट्टी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।
ज्ञात हो कि सिरगिट्टी क्षेत्र के गणेश नगर, नया पारा में मंगलवार शाम करीब 06.00 बजे पवन उर्फ मोनू सोनी नमक युवक को पुरानी रंजिश के चलते मोहल्ले के ही कुछ युवकों ने चाकू, बेसबॉल और पेचकस से प्राणघातक हमला कर मौत के घाट उतार दिया था।
हत्या की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी (सिरगिट्टी) पुरुष कुर्रे तत्काल मौके पर पहुंचे एवम उक्त घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह को दिया।
जिसके पश्चात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी कोतवाली) श्रीमति पूजा कुमार के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर तत्काल टीम गठित कर मौके पर पहुॅचकर संदेहियों को चिन्हाॅकित किया गया।
जिसमे 1. रामू यादव उर्फ रामनारायण यादव 2. समीर उर्फ पंखा 3. किशन गिरी गोस्वामी उर्फ नरेश 4. संदीप साहू 5. अभय सिंह नेताम 6. श्याम नायक 7. नीलेश यादव उर्फ नीलू 8. इरफान खान उर्फ बगीरा सभी को पकडकर थाना लाया गया।
प्रकरण के मुख्य आरोपी रामू यादव उर्फ रामनारायण यादव पुराने विवाद को लेकर रंजिश रखा हुआ था जो मौके का इंतजार कर रहा था जो अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पवन सोनी की हत्या करने का योजना बनाकर मंगलवार देर शाम गणेश नगर नयापारा चौक के पास मृतक पवन सोनी को अकेला पाकर धारदार चाकू, तलवार, बेसबाल, राॅड, लकडी के डण्डे से हमला कर मारपीट कर गम्भीर चोट पहॅुचाकर हत्या कर फरार हो गये।
गिरफ्तार आरोपीयों के नाम –
1. रामू यादव उर्फ रामनारायण यादव पिता रामखिलावन उम्र 19 वर्ष।
2. समीर उर्फ पंखा पिता पिता शेख समरी उम्र 23 वर्ष।
3. किशन गिरी गोस्वामी उर्फ नरेश पिता संतगिरी गोस्वामी उम्र 19 वर्ष।
4. संदीप साहू पिता दिलीप साहू उम्र 22 वर्ष।
5. अभय सिंह नेताम पिता भरत सिंह नेताम उम्र 20 वर्ष।
6. श्याम नायक पिता सुभाष नायक उम्र 23 वर्ष।
7. नीलेश यादव उर्फ नीलू पिता दरबारी राम यादव उम्र 20 वर्ष
8. इरफान खान उर्फ बगीरा पिता रिजवान खान उम्र 19 वर्ष
सभी निवासी: गणेश नगर ,नयापारा थाना सिरगिट्टी, जिला- बिलासपुर (छ.ग.)
अरोपियों के पास से जप्त हथियार:
घटना मे प्रयुक्त धारदार 02 नग चाकू, 01 नग तलवार, 01 नग बेसबाल, 03 नग लकडी का डण्डा, 01 नग लोहे का राॅड जप्ति की गई है।
आरोपियों की गिरफ्तारी में सरहनीय योगदान:
प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी निरीक्षक पौरूष पुर्रे, सउनि अशोक चैरसिया, सउनि नवीन दुबे, प्र.आर. 610 शोभित केवट, प्र.आर. 1416 विजयदीप त्रिपाठी, आरक्षक दीपक अफाक खान, जितेन्द्र जाघव, शशीकांत जायसवाल, विरेन्द्र राजपूत, अभिजीत डाहिरे एसीसीयू दीपक उपाध्याय, बलवीर सिंह, सरफराज खान, थाना तोरवा प्र.आर. अशोक कश्यप, कमलेश्वर शर्मा की अहम भूमिका रही।