Loading ...
क्राइमबिलासपुर

बुलेट के मोडिफाई साइलेंसर एवं बिना नंबर वाहनों पर यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर की कार्यवाही,23 वाहनों पर एमवी एक्ट की कार्यवाही किया गया।

बिलासपुर । यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर आज देर शाम शहर के विभिन्न चौक चौराहे में चेकिंग अभियान चलाकर मोडिफाई साइलेंसर एवम बिना नंबर वाली गाड़ियों पर कार्यवाही किया गया।पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के आदेश एवम उप पुलिस अधीक्षक संजय साहू के दिशा-निर्देश पर आज देर शाम चेकिंग अभियान चलाकर मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई एवं यातायात नियमो के प्रति लोगो को जागरूक भी किया गया है।विशेष चेकिंग अभियान बसंत बिहार सरकंडा क्षेत्र में आर.के. पेट्रोल पंप, नूतन चौक, हुंडई चौक, महामाया चौक, श्रीकांत वर्मा मार्ग, सत्यम चौक एवं अग्रसेन चौक में लगाई गई थी। आज के इस अभियान में 23 बुलेट के मोडिफाई साइलेंसर को निकाल कर कार्यवाही की गया, कुल -75 वाहनों पर रु.-26,800/- चालान शुल्क काटा गया।