Loading ...
क्राइमबिलासपुर

बिना नंबर और त्रुटिपूर्ण नंबर प्लेट वाले वाहनों सहित अन्य 74 वाहनों पर यातायात डीएसपी संजय साहू ने की कड़ी कार्रवाई

बिलासपुर । अक्सर देखा गया है अपराधी बिना नंबर वाली गाड़ियों का अपराध में उपयोग कर अपराध कर भाग निकलने में सफल हो जाती है। इसी अपराधियों पर लगाम कसने आज देर शाम ट्रैफिक डीएसपी संजय साहू ने अभियान चलाकर बिना नंबर और त्रुटिपूर्ण नंबर प्लेट वाले वाहनों पर यातायात नियमों के तहत कार्यवाही की।

जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने भी निरंतर इस तरह के वाहनों के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश ट्रैफिक पुलिस के डी0एस0पी0 संजय साहू को दिए गए, ऐसा मानना है कि ऐसे वाहनों से चोरी, लूट, छेड़खानी अन्य गंभीर अपराधों मैं उपयोग हो सकता है।

इसी तारतम्य में शहर यातायात के तमाम अधिकारियों की टीम द्वारा शहर के मुख्य चौक-चौराहों से बिना नंबर एवं त्रुटिपूर्ण,अस्पष्ट नंबरों वाले वाहनों को थाना यातायात लाकर,वाहन मालिक द्वारा यातायात परिसर में ही स्पष्ट नंबर अंकित करा कर,मोटर व्हीकल एक्ट की कार्रवाई की जा रही है,आज की कार्यवाही में मोडिफाई साइलेंसर लगे वाहनो पर कुल 08, बिना नंबर अंकित किये वाहनो पर कुल-46 एवं अन्य धाराओं में कुल-78 वाहनो का रु0-27,300 का चालान काटा गया।