Loading ...
क्राइमबिलासपुर

पुलिस कप्तान का बड़ा एक्शन रतनपुर थाना प्रभारी कृष्णकांत सिंह हुए लाइन अटैच

बिलासपुर । रेप पीड़िता की मां को पास्को एक्ट के तहत जेल भेजने के मामले में जब रतनपुर थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली कटघरे में आ गई। और पुलिस की इस कार्यवाही की सभी जगह आलोचना होने लगी तो आखिरकार पुलिस अधीक्षक को अपनी लाज बचाने बड़ा एक्शन लेना ही पड़ा। और अब जांच कार्यवाही तक वहा के थाना प्रभारी को वहा से हटा कर लाइन अटैच कर दिया गया है।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने निष्पक्ष जांच हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राहुल देव शर्मा के नेतृत्व में एक दल का गठन किया है। जिसमें एसडीओपी कोटा सिद्धार्थ बघेल और निरीक्षक परिवेश तिवारी को शामिल किया गया है। जिन्हे आदेशित किया गया है कि यह टीम घटनाक्रम व एफआईआर के सम्पूर्ण तथ्यों की जांच कर सात दिवस के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।आदेश में यह भी कहा गया है कि दोषी व्यक्तियो व लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही होगी।पुलिस कप्तान द्वारा वर्तमान में थाना प्रभारी रतनपुर कृष्णकांत सिंह को आगामी आदेश तक पुलिस लाइन में संबद्धता का आदेश जारी किया गया है।