Loading ...
क्राइमबिलासपुर

व्यापार विहार के नरेश ट्रेडिंग कंपनी में मिला भारी मात्रा में नकली आयोडेक्स,इनो,ऑल आउट, ब्लैक हिट्स , ACCU एवम तारबाहर पुलिस की टीम ने रेड की कार्यवाही कर आरोपी को रंगे हाथो किया गिरफ्तार

बिलासपुर । ब्रांडेड कंपनी के नकली सामान बेचने का गोरख धंधा करने वाले एक व्यापारी के दुकान पर बिलासपुर पुलिस ने रेड की कार्यवाही कर भारी मात्रा में ब्रांडेड कंपनी की नकली समान पाए जाने पर कॉपी राइट नियम के तहत कार्यवाही की है।

प्रार्थी रोहित जायसवाल मैसर्स द्वारा अधिकृत हेलॉन/जीएसके सीएच कॉपीराइट, ट्रेडमार्क और पेटेंट उल्लंघन की जांच पता और पूरे भारत में उत्पादों की प्रामाणिकता की पुष्टि करने के लिए अधिकार प्रदान करने वाला प्रासंगिक पीओए एलओए प्राप्त कर रेड कार्यवाही किया गया है।

रेड के दौरान विक्रेता को नकली सामान का व्यापार करते पाया गया है। जांच के दौरान विक्रेता से नमूने खरीदे जिन पर iodex, eno, all out, black hit के कॉपीराइट और ट्रेडमार्क को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया था । उत्पादों की वास्तविक श्रृंखला पर उपयोग किए जाने वाले कलात्मक कार्यों को दोहराने के लिए रंग संयोजन और मुद्रण शैली का उपयोग किया गया था । ओरिजिनल की तरह ही दिखाई देने वाले सामान मिलने पर नरेश ट्रेडिंग सेंटर व्यापार विहार के मालिक कमलेश मखीजा के विरुद्ध थाना तारबाहर में अपराध क्रमांक 144/23 पंजीबद्ध किया गया है।

आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमांड हेतु प्रस्तुत किया जायेगा।
जाहिर है कि ऐसे नकली उत्पाद की आम जनता पहचान नही कर सकती, जिसका फायदा ऐसे आरोपी उठाकर सामान बेचते हैं, बिलासपुर पुलिस ऐसे मामलों में आगे भी कार्यवाही करती रहेगी।

•आरोपी का नाम :

कमलेश मखीजा पिता भाखचंद माखीजा उम्र 42 वर्ष निवासी सिंधी कॉलोनी बिलासपुर

•कॉपी राइट एक्ट की कार्यवाही:

ट्रेडमार्क एवम पेटेंट उलंघन अधिनियम धारा 103,104,105 एवम् कॉपी राइट एक्ट की धारा 51,63 के अंतर्गत ACCU एवं तारबाहर पुलिस ने की कार्यवाही।

•जप्त नकली समान:

*नकली ईनो 3000 पैकेट, ब्लैक हिट 100 आयोडेक्स 150, ऑल आउट 500 कीमती 1,60,000 रुपए जप्त किया गया।

•सराहनीय कार्य :

उक्त सफल रेड कार्यवाही में ACCU प्रभारी धर्मेंद्र वैष्णव एवं तारबाहर प्रभारी निरीक्षक मनोज नायक के साथ उप निरीक्षक अजय वारे, ASI टोप्पो , प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह, आरक्षक सरफराज खान, तरुण केशरवानी, निखिल राव , सूरज का योगदान रहा।