
बिलासपुर। महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर क्षत्री समाज के लोगो के द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गईं। जिसका जगह जगह सभी धर्म, समुदाय व सामाजिक संगठनों के द्वारा फूल वर्ष एवम आतिशबाजी के साथ स्वागत – अभिनंदन किया गया।


यह शोभा यात्रा गवर्मेंट स्कूल से निकल कर गांधी चौक,कोतवाली चौक,सदर बाजार,गोल बाजार सिम्स चौक, देवकी नंदन चौक होते हुए तिलक नगर हनुमान मंदिर में भव्य आरती के साथ समाप्त हुई।

शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में महिला, पुरुष, बच्चे शामिल हुए। पुरुष जहा सर पर पीली पगड़ी हाथो में तलवार लिए नजर आए वही महिलाए पीली साड़ी में सोलह श्रृंगार के साथ सजी धजी नजर आई । तासा, डीजे और बैंड की धुन में बच्चे बूढ़े सभी बड़े उत्साह के साथ झूमते दिखे। सभी राजनीतिक एवम सामाजिक संगठनों ने इस शोभायात्रा का फूल वर्षा कर जगह जगह स्वागत किया ।

कोतवाली के पास में टीम त्रिलोक श्रीवास एवम धर्म जागरण मंच के द्वारा समाज की महिलाओ के गले में केसरिया साफा पहना कर एवम फूल वर्षा कर भव्य आतिशबाजी के साथ स्वागत अभिनंदन किया गया।

वही कोतवाली चौक में विधायक शैलेश पांडेय एवम उनके समर्थकों के द्वारा शोभा यात्रा का फूल वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान पिंकी निर्मल बत्रा,आशा सिंह अनुराधा राव, सुरेश नंदनी, शहजादी कुरैशी,भरत कश्यप, रामा बघेल, सुबोध केसरी, बांटी गुप्ता,शास्वत तिवारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

गोल बाजार चौक में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल एवम बीजेपी कार्यकर्ताओं ने शोभा यात्रा का फूल वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान बीजेपी जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत,पूर्व महापौर किशोर राय, मंडल अध्यक्ष अजीत भोगल,एल्डरमैन प्रवीण दुबे, लाला भाई, पार्षद राजेश मिश्रा,राजेश पांडेय, अमित तिवारी, मोनू रजक, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे, किरण सिंह, रीना गोस्वामी, नीरू बिष्ट आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

देवकी नंदन चौक में समग्र ब्राह्मण समाज के लोगो के द्वारा सभी को तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इस दौरान अरविंद दीक्षित,विवेक बाजपाई, विनय शर्मा, राजकुमार तिवारी, सुशांत शुक्ला आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

शोभा यात्रा का देवकी नंदनी चौक में जोड़दार अतिशबाजी के साथ युवाओं के द्वारा शोर्य का प्रदर्शन करते हुई तलवार बाजी की गई,तत्पश्चात तिलक नगर हनुमान मंदिर में महाआरती के साथ समापन किया गया।