Loading ...
क्राइमबिलासपुर

रात्रि में घर घुसकर तोड़ फोड़, मारपीट करने वाले तीन आरोपीयों को तारबाहर पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर। बीती देर रात प्रार्थी के घर में घुसकर गाली गलौच, मारपीट करने वाले 03 आरोपियों को तारबाहर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है।

बीती रात करीब 3:00 से 4:00 सुबह के मध्य प्रार्थी गिरीश पांडे निवासी निराला नगर के घर में आरोपी ओम सोनी एवं उसके अन्य साथी निवासी तेलीपारा के द्वारा अश्लील गाली गौलोच कर घर अंदर घुसकर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का, ईट ,पत्थर से मारपीट किया था।

साथ ही घर के खिड़की, दरवाजे को पत्थर फेंकर तोड़फोड़ किये थे । जिसकी रिपोर्ट पर तारबहार पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया और घटना में शामिल तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

•जप्त समान :

घटना में प्रयुक्त गाड़ी, आला जरप भी जप्त किया गया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड हेतु मान. न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

•गिरफ्तार आरोपीयो के नाम:

1. कमल सोनी पिता स्व के.के सोनी उम्र 19 वर्ष निवासी तेलीपारा सपना चश्मा गली थाना सिटी कोतवाली, बिलासपुर
2. ओम सोनी पिता राजेश सोनी उम्र 19 वर्ष 08 माह निवासी शिवांगी हॉस्पिटल के पास तेलीपारा थाना, सिटी कोतवाली
3. नानू निषाद पिता बल्लू निषाद उम्र 20 वर्ष निवासी राम किराना दुकान से पीछे चिंगराजपारा, थाना सरकंडा, बिलासपुर