चोरी के एक मामले ने लिया दिलचस्प मोड़ , 20 हजार की चोरी की रिपोर्ट में 07 चोरो से मिले थे 41 लाख 20 हजार रुपए, अब 02 फरार आरोपियों को गिरफ्तारी से 12 लाख 38 हजार रुपए व सोने चांदी के जेवर और मिले, 01 अन्य फरार आरोपी से भी बड़ी रकम मिलने की उम्मीद, चोरी की इतनी बड़ी बेनामी रकम मिलने से सिविल लाइन पुलिस हैरान में, पुलिस की तफ्तीश जारी है.

बिलासपुर। पुलिस के सामने चोरी के एक मामले ने बड़ा दिलचस्प मोड़ ले लिया है जिसके जांच में रोज नए नए खुलासा हो रहे है।
अभिषेक विहार की एक महिला ने अपने घर से 20 हजार की चोरी की रिपोर्ट सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस ने जब चोरो को गिरफ्तार किया तो जो रकम चारो से बरामद हुआ वह चोरी की रकम से कई गुना अधिक पाया गया।यहां मजेदार बात यह है की जो रकम चोरी में बरामद हुई उसे प्रार्थी महिला अपना होना नही बता रही है। अब पुलिस के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है कि चोर से बरामद रकम के मूल स्वामी का पता कैसे लगाए।

अभी तक इस मामले में 07 चोरों से 41 लाख 20 हजार एवम सोने चांदी के जेवर बरामद किए गए थे। लेकिन अब 02 अन्य फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया तो उनके पास से 12 लाख 38 हजार नकद राशि और बरामद हुए है,जबकि 01 अन्य आरोपी अभी फरार है जिससे भी कुछ नकद रकम बरामद होने की पुलिस उम्मीद जता रही है।आपको बता दे कि प्रार्थी सरोजनी साहू निवासी अभिषेक विहार ने सिविल लाइन थाने में 21 मई को अपने सुने मकान से 20 हजार रकम व सोने चांदी के जेवर चोरी की रिपोर्ट सिविल लाइन थाने में दर्ज करवाई थी।
लेकिन जब मामले में पुलिस ने जांच की और चोरों को गिरफ्तार किया तो एक बड़ी रकम इन चोरी से बरामद हुआ जिसे उन्होंने प्रार्थी के घर से चोरी करना बता रहे है। लेकिन प्रार्थी यह रकम को अपना नही बता रही है, जिसे लेकर पुलिस हैरान में है। प्रार्थी महिला जब आरोपियों से बरामद रकम को अपना स्वीकार नही कर रही है तो पुलिस जांच में जुटी हुई है की आखिरकार इतनी बड़ी रकम है किसकी और यह पैसा प्रार्थी महिला के घर में कैसे आया ? फिर हाल पुलिस ने बरामद इतनी बड़ी रकम की जानकारी इंटैक्स विभाग को दे दी है।
•गिरफ्तार आरोपीयो के नाम:
01. सतीश कश्यप उर्फ गोलू पिता निवासी नेवसा नगपुरा थाना रतनपुर जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
02. मुकेश धुरी पिता राधेश्याम धुरी उम्र 26 साल निवासी नेवसा थाना रतनपुर जिला बिलासपुर (छ.ग.)
•बरामद संपत्ति –
01. 12 लाख 38 हजार रू
02. चांदी का करधन लगभग 500 ग्राम ।
03. मारूती सेलिरियो कार क्रमांक सीजी 10ए.जे.9604
•नकद रकम:
आरोपियो से 12 लाख 38 हजार रू नगदी व करीब आधा किलो चंादी के जेवर बरामद किया गया है।
इसके पूर्व में आरोपियो से नगदी रकम 41,20000 रूपये एंव सोने चांदी के आभुषण कीमत लगभग 3 लाख रूपये पुलिस द्वारा बरामद किया जा चुका है।
•सराहनीय योगदान :
इस पूरे प्रकरण में सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेश तिवारी एवम एसीसीयू प्रभारी धर्मेंद्र वैष्णव एवम उनकी पूरी टीम का योगदान सराहनीय रहा।