
बिलासपुर। शहर के यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने एवम लगातार हो रही ट्रैफिक दुर्घटनाओ को देखते हुए एक बार पुनः पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशों पर यातायात डीएसपी संजय साहू ने यातायात नियमों के उलंघन करने वालो पर विशेष अभियान चला कर 70 लोगो पर चलानी कार्यवाही की है। जिसमे नो पार्किंग, बिना नंबर वाहनों, रॉन्ग साइड चलने वाले वाहन एवं मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई है।

मंगलवार की देर शाम शहर के व्यस्ततम मार्ग गोल बाजार ,सदर बाजार, बृहस्पति बाजार, लिंक रोड, मैग्नेटो मॉल के मार्गो पर बेतरतीब वाहन चालकों को समझाइश के साथ-साथ नो पार्किंग में खड़ी कुल- 70 वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए रु0-19000/- का चालान काटा गया। इसके साथ ही साथ अन्य धाराओं में 90 वाहनों पर 31,700/- का चालान काटा गया है।
डीएसपी ( ट्रैफिक )संजय साहू द्वारा निरंतर ट्रैफिक नियमों के उलंघन करने वालो पर अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। इस अभियान का असर भी अब शहर में देखने को मिल रहा है। पहले मोडिफाई साइलेंसर वाली बुलेट से कर्कश आवाज अक्सर सुनाई पड़ती थी जो अब काफी हद तक कम हो गई है, जिससे शहर के लोगो को बड़ी राहत मिली है।

डीएसपी (ट्रैफिक) संजय साहू ने लोगो से अपील करते हुए कहा कि इस तरह की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी, परेशानियों से बचने के लिए सभी अपने वाहन को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही रखे एवं यातायात के नियमो का पालन करे ताकि आप व आपका परिवार सुरक्षित रहे।