
बिलासपुर। मल्टी लेवल पार्किंग बनने के बाद भी लोग कलेक्ट्रेड के सामने मेन रोड पर ही अपनी गाडियां पार्क पर रहे है ।

यातायात पुलिस पिछले 03 दिनो से लोगो को समझाई दे रही है वही समझाइश के बाद भी जब लोग नही मान रहे है तो आज कलेक्ट्रेड के सामने खड़ी गाड़ियों को यातायात पुलिस ने क्रेन से उठाकर यातायात थाना ले गया।

आपको बता दे की कलेक्ट्रेड के आज पास नो पार्किंग जोन है। जिसके बाद भी कलेक्टेंड आए लोग अपनी गाड़ियों को रोड किनारे पार्क कर चले जाते है। जिससे कलेक्ट्रेड ज्ञापन सौंपने आने वाले लोगो की भीड़ में रोड जाम की स्थिति बन जाती है इसी व्यवस्था को ठीक करने करोड़ो की लागत से मल्टी लेवल पार्किंग बनाई गई है लेकिन फिर भी लोग अपनी गाड़ियों को कलेक्ट्रेट से सामने ही पार्क कर रहे है जिसे लेकर अब यातायात पुलिस सख्ती बरत रही है।