
बिलासपुर । पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के द्वारा पूरे जिले में नशे विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “निजात” में सहयोगी बने संयुक्त राष्ट्र की बच्चों के लिए काम करने वाली अंतर्राष्ट्रीय संस्था “यूनिसेफ” एवं “काउंसिल टू सिक्योर जस्टिस” संगठन ने दूसरे दिन थानों का भ्रमण किया।

इस अभियान के माध्यम से जिले में अपराध एवं नशे में लिप्त बच्चों को अपराध और नशे की लत से बाहर निकल कर उन्हे मुख्यधारा में लाने हेतु सिविल लाइन थाना एवम सरकंडा थाने में की गई कॉउंसलिंग एवं जमीनी पहलू का अवलोकन टीम के द्वारा की गई।
•जुवेनाइल एक्ट से संबंधित जानकारी ली गई•

पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देश में अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर), राजेन्द्र कुमार जायसवाल, अति0 पुलिस अधीक्षक ( ग्रामीण ), राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) संदीप कुमार पटेल (भा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक, कोतवाली सुश्री पूजा कुमार (भा.पु.से.) एवं उप पुलिस अधीक्षक, विशेष किशोर पुलिस इकाई, सी.डी.लहरे एवं जिले के थाना प्रभारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में आज यूनिसेफ एव यूनिसेफ” एवं “काउंसिल टू सिक्योर जस्टिस” टीम द्वारा सिविल लाइन एव सरकंडा थानों के भ्रमण कर jj एक्ट से संबंधित प्रावधानों एव थाना की कार्यवाही का अवलोकन किया गया। इसके साथ ही निजात अभियान के तहत लोगो की नशे से दूर रहने के लिए कॉउंसलिंग की गई।

“यूनिसेफ” एवं “काउंसिल टू सिक्योर जस्टिस” की टीम ने नगर पुलिस अधीक्षक संदीप पटेल, पूजा कुमार के साथ jj एक्ट से संबंधित प्रावधानों की समीक्षा की ताकि थाना स्तर पर इनका समुचित क्रियान्वयन किया जा सके।
इस भ्रमण में यूनिसेफ फॉर एवरी चाईल्ड एवं काउंसिल टू सिक्योर जस्टिस संगठन के सदस्य चेतना देसाई, गीतांजलि दस गुप्ता, निमिशा श्रीवास्तव, उर्वशी तिलक, कुहु एवं टीम उपस्थित रहे।